herzindagi
image

White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर पैक, जानें फायदे

 सफेद बालों को काला करने के लिए अक्सर हम बाजार में मिलने वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप कुछ ऐसी चीजें हैं, जो नेचुरल होती हैं। उससे भी अपने बालों को काला कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-10-07, 19:49 IST

Naturally Black Hair: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और मौसम की वजह से हमारे बाल बहुत कम उम्र में सफेद होने लगते हैं। कुछ लोग इसे फैशन की तरह से व्हाइट ही रहने देते हैं, तो कुछ बाजार में मिलने वाली डाई का इस्तेमाल काले करते हैं। लेकिन बाजार की डाई का असर बालो पर सिर्फ 15 या 30 दिनों तक रहता है। इसके बाद बाल सफेद नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन सभी डाई में केमिकल मिला होता है।

इसकी जगह पर आप घर पर बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेरी सासुमां अपने बालों को काला करने के लिए घर पर हेयर पैक बनाती है और उसे लगाती हैं। चलिए आपको भी बताती हूं कैसे वो हेयर पैक को तैयार करके बालों में लगाती हैं।

हेयर पैक लगाने के फायदे

Hair pack

अगर आप समय-समय पर बालों में हेयर पैक लगाते हैं, तो इससे बालों को पोषण मिलता है। बाल हेल्दी रहते हैं। साथ ही, घर पर बने हेयर पैक पर नेचुरल चीजें मिक्स होती हैं, तो ऐसे में वो बालों के स्कैल्प को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आपको भी इसे लगाना चाहिए। इससे बाल सिल्की और शाइनी होते हैं। साथ ही, ग्रोथ भी करने लगते हैं।

आंवला और शिकाकाई का हेयर पैक

बालों में शिकाकाई का इस्तेमाल ज्यादातर लोग बालों की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए करते हैं। लेकिन बालों को काला करने के लिए भी आप इसे लगा सकती हैं। यह बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है। साथ ही, आपके स्कैल्प को मजबूत करता है।

इस तरह बनाएं हेयर पैक

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच आंवला पाउडर लेना है।
  • अब इसमें 2 चम्मच शिकाकाई का पाउडर डालना है।
  • फिर इसमें थोड़ा सा मेथी दाने का पानी मिक्स करना है।
  • अब इन सभी चीजों का पैक बनाना है और अपने बालों में अप्लाई करना है।
  • इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगाकर सूखने देना है।
  • फिर पानी से बालों को साफ कर लेना है।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं आपके सफेद नजर नहीं आएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Banana Hair Pack: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं केला हेयर पैक, जानें तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

tips-to-prevent-white-hair

  • जब भी आप बालों में हेयर पैक लगाएं तो बालों में तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
  • बालों में हेयर पैक लगाने के बाद किसी और चीज को न लगाएं।
  • आपके बाल अगर स्कैल्प से सफेद होने शुरू हो गए हैं, तो किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

मेरी सासूमा सफेद बलों के लिए इस पैक को लगाती हैं। इसके बाद उन्हें पार्लर जानें की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही, इससे बाहर की डाई लाने का खर्चा भी बच जाता है।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Hair Pack: बालों की चमक बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं यह मेहंदी हेयर पैक 

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik/ Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।