Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:07 AM IST

लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

अगर आप भी लाइट कलर के आउटफिट पहन रही हैं और इस तरह की ड्रेसेस के साथ शामिल करने के लिए आप शेड्स तलाश रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट शेड्स बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-29, 17:04 IST
image

फैशन की दुनिया में हर महिला चाहती हैं, कि वह भीड़ से हटकर दिखे और सबसे खूबसूरत लुक क्रिएट करें। अगर आप भी इसी चाह में अपने लेटेस्ट आउटफिट के साथ मेकअप करती हैं और लाइट कलर के आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप लाइट कलर के आउटफिट के साथ कौन से लिपस्टिक शेड्स चुन सकती हैं, जो आपके लुक को बेहतर बना देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

लाइट कलर आउटफिट के लिए लिपस्टिक शेड

अगर आप भी लाइट कलर के यानी हल्के रंग के कपड़े पहनने वाली हैं, तो अब आप लिपस्टिक शेड को लेकर परेशान ना हो। अगर आप सफेद ऑफ व्हाइट या पेस्टल कलर के कोई भी आउटफिट पहन रही हैं, तो इसके साथ बोल्ड कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं। लिपस्टिक के बोल्ड शेड्स आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और आप अपने लाइट कलर के आउटफिट में भी अट्रैक्टिव लुक क्रिएट कर सकती हैं। 

inside (42)

न्यूड पिंक कलर का शेड

अगर आप क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अपने किसी भी लाइट कलर के आउटफिट के साथ न्यूड पिंक कलर का शेड चुन सकती हैं। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी और आपका लुक भी गॉर्जियस बनेगा। इसके लिए आप न्यूड पिंक कलर में मैट या सैटिन फिनिश चुन सकती हैं।

कोरल न्यूड या पीच कलर की लिपस्टिक

आप चाहे तो कोरल न्यूड या पीच कलर की लिपस्टिक को भी अपने हलके रंग के आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसमें आप मिंट ग्रीन ड्रेस के साथ पीच कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मैट लिपस्टिक लगाने से पहले क्या लगाएं? ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

ब्राउनिश लिपस्टिक शेड

अगर आप अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपने किसी भी लाइट कलर के आउटफिट के साथ हल्का ब्राउनिश लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं। इस तरह का शेड डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है और अगर आप इसे लाइट कलर के आउटफिट के साथ शामिल करेंगी, तो यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

inside (43)

क्लासिक रेड या चेरी रेड लिपस्टिक

इन सभी के अलावा आप लाइट कलर के आउटफिट के साथ क्लासिक रेड लिपस्टिक या चेरी रेड लिपस्टिक का भी चयन कर सकती हैं। आप चाहे तो वाइन कलर की लिपस्टिक भी चुन सकती हैं। उम्मीद है आपको यह सभी लिपस्टिक शेड पसंद आए होंगे।  

इसे भी पढ़ें:  कैसे पता करें लॉन्ग लास्टिंग है लिपस्टिक? ये 3 ट्रिक्स बचा सकते हैं आपका बहुत सारा पैसा

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।