टमाटर के जैल से करें चेहरे की टैनिंग दूर

मौसम कोई भी हो तेज धूप में ज्यादा देर रहने पर त्वचा टैन हो जाती है। एक बार त्वचा में टैनिंग हो जाए तो उसे रिमूव करना आसान नहीं होता है। खासतौर पर चेहरे की टैनिंग को दूर कर पाना बेहद मुश्किल होता है। हालांकि, फेस टैनिंग दूर करने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट आते हैं, मगर आप चाहे तो नेचुरल तरीके से घर पर ही फेस टैनिंग से निजात पा सकती हैं।
यह बात तो सभी जानते हैं कि टमाटर त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है। आप इससे घर पर ही जैल तैयार कर सकती हैं। यह जैल आपकी टैनिंग दूर करने में बहुत मदद करेगा।
तो चलिए आज हम आपको घर पर टमाटर से जैल बनाने की आसान प्रक्रिया बताते हैं-

टमाटर के ब्यूटी बेनिफिट्स-
टैनिंग दूर करने के अलावा टमाटर के यह रोचक ब्यूटी बेनिफिट्स भी जानें-
- टमाटर एक अच्छा नेचुरल स्किन एक्सफोलिएटर है।
- टमाटर में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।
- टमाटर त्वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत को रिमूव करता है।
- टमाटर त्वचा को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।
- टमाटर से लार्ज स्किन पोर्स का साइज कम होता है।
- टमाटर त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है।
- टमाटर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
- टमाटर से त्वचा में कसाव आता है।
- टमाटर त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बने इस 'De-Tan' फेस पैक से दूर करें चेहरे का कालापन
टमाटर का जैल कैसे बनाएं-
सामग्री
- 2 छोटे चम्मच टमाटर का पाउडर
- 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल
- 4-5 ड्रॉप लेमन एसेंशियल ऑयल
- 3-4 ड्रॉप टी-ट्री ऑयल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
- सबसे पहले एलोवेरा जैल में टमाटर का पाउडर डालें।
- इसके बाद इस मिश्रण में टी-ट्री ऑयल और लेमन एसेंशियल ऑयल डालें।
- आखिर में विटामिन-ई का कैप्सूल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आपका टमाटर का जैल बन कर तैयार है।
- इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकती हैं।
नोट- आप टमाटर का पाउडर टमाटर के रस को सुखा कर घर पर ही तैयार कर सकती हैं। मगर यदि आपके पास इतना समय न हो तो आप टमाटर का पाउडर बाजार से भी खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Home Remedies: इंस्टेंट सन टैनिंग दूर करने के आसान घरेलू उपाय

टमाटर का जैल कैसे लगाएं-
- टमाटर का जैल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- चेहरे को साफ करने के लिए आप गुलाब जल को कॉटन में लें और चेहरे को क्लीन करें।
- अब आप अपनी उंगलियों में टमाटर का जैल लें और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उंगलियों को घुमाते हुए लगाएं।
- आप उंगलियों की जगह कॉटन बॉल्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- अब आप चेहरे की 2 मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है।
- अब 10 से 15 मिनट के लिए जैल को चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल वॉटर से साफ कर लें।
नोट- अगर स्किन टैनिंग के साथ-साथ आपको लार्ज पोर्स की समस्या है तो आपको टमाटर के जैल को आइस ट्रे में जमा कर आइस क्यूब्स तैयार कर लेने चाहिए और इसे चेहरे पर लगाना चाहिए। यह बहुत ही फायदेमंद होगा।
टमाटर का जैल कब और कितनी बार लगाएं-
आप टमाटर के जैल को अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। अगर आप अच्छे रिजल्ट्स देखाना चाहती हैं तो इस जैल को चेहरे पर हफ्ते में 3 बार जरूर लगाएं।
टमाटर के जैल के फायदे-
- टमाटर में विटामिन-ए, के और सी होता है। इससे त्वचा डीप क्लीन होती है और मुंहासों की समस्या में आराम मिल जाता है।
- टमाटर में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। टैनिंग दूर करने के साथ ही टमाटर का जैल त्वचा में मौजूद डार्क स्पॉट्स को भी दूर करता है।
- विटामिन-सी का अच्छा सोर्स होने के कारण टमाटर का जैल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
- टमाटर में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। अगर आपको ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की समस्या है तो टमाटर का जैल लगाने से इसमें आपको राहत मिल जाएगी।
- टमाटर में नेचुरल एसपीएफ होता है, जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से डैमेज होने से बचाता है।
- टमाटर में कोलेजन बूस्ट करने की भी क्षमता होती है। अगर आप नियमित रूप से टमाटर का जैल चेहरे पर लगाती हैं तो आपकी त्वचा में कसाव बना रहेगा।
नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको स्किन एक्सपर्ट से परामर्श करने के बाद ही टमाटर के जैल का उपयोग करना चाहिए।
यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।