Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Home Remedies: इंस्टेंट सन टैनिंग दूर करने के आसान घरेलू उपाय

तेज धूप के कारण अगर आपकी त्वचा पर भी टैनिंग हो रही है तो आप यह आसान से घरेलू नुस्खों को अपना कर टैनिंग को दूर कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-03-24, 16:10 IST
homemade tanning removal

गर्मियों का मौसम बस आने ही वाला है। अभी से ही धूप में तेजी और हवा में गरमाहट आ गई है। इस तरह के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा पर एक काली परत जमने लगती हैं। ब्यूटी की भाषा में इसे टैनिंग कहा जाता है। टैनिंग त्वचा के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं।

यह हाथ, पैर, गर्दन या चेहरे पर भी हो सकती है। आप बेशक अपने चेहरे को कवर करती हों मगर, धूप की तपिश के कारण त्वचा का रंग ढलने लगता है।

अगर आपको धूप में बहुत निकलना पड़ता है तो अपने स्किन को कवर करने के साथ-साथ आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खे भी अपनाने चाहिए जो अपकी त्वचा की टैनिंग को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नीबू का रस

नीबू कई तरह से त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और साथ ही उसका कालापन भी दूर करता है। आपको इसके लिए एक नीबू को काट कर उसका रस निकाल कर अलग रख देना चाहिए और उसके छिलके से टैनिंग की जगह को हल्के हाथों से 5 मिनट तक रगड़ना चाहिए।

आपको 10 मिनट तक इसी तरह उस स्थान को छोड़ देना चाहिए और उसके बाद उसे पानी से साफ कर लेना चाहिए। ऐसा अगर आप रोज करेंगी तो कुछ समय में उस स्थान की टैनिंग खत्म हो जाएगी।

Sun tanning removal tips

खीरा, नीबू और गुलाब जल

आपको खीरे का गूदा, नीबू का रस और गुलाब जल लेकर टैनिंग के स्थान पर लगाना चाहिए। इसे आपको रोज दिन में 2 बार लगाना चहिए। कुछ देर तके उस जगह को स्क्रब करने के बाद पानी से साफ कर लेना चाहिए। ऐसा अगर आप रोज करेंगी तो आपकी टैंनिंग दूर हो जाएगी।

बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी का लेप चेहरे पर आपने खूब लगाया होगा। ज्यादातर महिलाएं इसे उबटन की तरह चेहरे पर लगाती हैं, ताकि उनका रंग साफ हो जाए। आपको बता दें कि अगर आपके चेहरे पर टैनिंग है तो यह आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ले आएगा। इसके लिए आपको बेसन, दूध और गुलाब जल मिला कर इसे चेहरे पर लगाना चाहिए। अगर आप इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएंगी तो इससे आपको फायदा मिलेगा।

आपको इस लेप को चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दे। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।अगर आप घर पर उबटन बना नहीं सकती तों आप बाजार से भी बना बनाया उबटन पाउडर खरीद सकती हैं। बाजार में आपको यह मेहंगा मिल सकता है मगर, आपको सस्‍ते दामों पर रेडीमेड उबटन चाहिए तो यहां से खरीदें। यहां आपको 100 ग्राम के 2 पैकेट 110 ₹ में मिल जाएंगे।

home remedies for sun tanning

ओटमील और बटरमिल्क

आपको 3 बड़े चम्मच बटरमिल्क यानी मट्ठे में 2 बड़ा चम्मच ओटमील मिलानी चाहिए। इसके बाद आपको इस स्क्रब को सर्कुलर मोशन में अपनी त्वचा पर जहां पर टैनिंग हुई वहां लगाना चाहिए। कुछ देर इस जगह को स्क्रब करना चाहिए और फिर इसे ठंडे पानी साफ करना चाहिए टैनिंग दूर हो जाएगी।

मसूर दाल, टमाटर और ऐलोवेरा

आपको रात भर मसूर की दाल को पानी में भिगो कर रख देना चाहिए। इसके बाद सुबह इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट में टमाटर का रस और ऐलोवेरा जैल डालें। इसे 30 मिनट के लिए चेहरे या टैनिंग वाली जगह लगाएं इस लेप को सूखने दें उसके बाद इसे कोल्ड वॉटर से साफ कर लें। आपकी त्वचा में चमक आ जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें:अगर इस ब्यूटी रुटीन को करेंगी फॉलो तो कभी नहीं होगी टैनिंग, बता रही हैं एक्सपर्ट

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।