Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

मेकअप हटाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान

मेकअप हटाने के लिए आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं ताकि स्किन को नुकसान न हो। 
Updated:- 2024-08-17, 00:01 IST
tips to remove makeup to protect skin

शादी पार्टी में शामिल होने के दौरान महिलाएं चेहरे पर मेकअप अप्लाई करती हैं साथ ऑफिस या कहीं बाहर जाने के दौरान भी मेकअप अप्लाई करती हैं। वहीं अगर आप मेकअप अप्लाई करने के बाद उसे सही सही तरह से रिमूव नहीं करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको  कुछ टिप्स बता रहे हैं और इन टिप्स को आप मेकअप हटाने के दौरान फॉलो कर सकती हैं ताकि स्किन को नुकसान न हो।

नेचुरल चीजों की मदद से करें स्किन को साफ

मेकअप हटाने के लिए आप नेचुरल चीजों की मदद ले सकती हैं। नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को नुकसान नहीं होगा। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या भी कम होगी। वहीं नेचुरल चीजों में आप नारियल तेल, दूध साथ ही एलोवेरा जेल  का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

Make face wash

मेकअप हटाने के लिए कई महिलाएं गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत है। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है साथ ही स्किन को भी नुकसान हो सकता है। ये परेशानी न हो इसके लिए आप मेकअप हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

मेकअप हटाने के बाद फेस वॉश का करें इस्तेमाल

मेकअप रिमूव करने के लिए जहां नेचुरल चीजों और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। तो वही इसके बाद फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मार्किट में आपको कई तरह के फेस वॉश मिल जाएंगे लेकिन किस तरह का फेस वॉश आपकी स्किन के लिए सही होगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

इस तरह करें मेकअप रिमूव

Face cream for pre makeup

  •  पहले हाथों को धो लें।
  • उसके बाद बालों को बांध लें
  • इसके बाद नेचुरल चीजों की मदद से चेहरे को साफ करें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं 
  • इसके बाद फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
  • आखिर में चेहरे को मॉइस्चराइजर कर लें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।