
जब भी हम ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करते हैं तो इसके साथ माथे पर बिंदी जरूर लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना लुक कंप्लीट नहीं लगता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे लगाना पसंद करती हैं। करवा चौथ के मौके पर आप भी गोल बिंदी को माथे पर लगाएं। लेकिन इस बार इसे अलग-अलग तरीके से लगाएं। इससे आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। साथ ही आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।

अगर आप सिंपल गोल बिंदी लगाकर बोर हो गई हैं तो इस बार कुमकुम का इस्तेमाल करें और उसके आसपास छोटे-छोटे बिंदु का डिजाइन क्रिएट करें। इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाइट और मरून कलर लें। फिर बिंदी लगाने के बाद इससे छोटे-छोटे डॉट लगाएं। आप चाहे तो आधा चांद वाला डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे भी आपकी गोल बिंदी अच्छी लगेगी। इससे करवा चौथ पर आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इस बात का ध्यान रखें की आप डार्क कलर की बिंदी को ही चूज करें।

आप गोल बिंदी के साथ एक छोटी गोल बिंदी डबल शेड में लगा सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले साड़ी के कॉन्ट्रास्ट का ध्यान रखना है। इसके बाद (शादीशुदा महिलाओं के लिए बिंदी डिजाइन) आपको डार्क शेड पीछे और लाइट शेड आगे लगाना है। इससे आपकी बिंदी काफी अट्रैक्टिव लगेगी। आप चाहे तो सिंपल बिंदी लगा सकती हैं वरना बड़ी बिंदी के ऊपर स्टोन बिंदी को लगाकर लुक कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के बिंदी के डिजाइन गोल चेहरे वाली महिलाओं पर काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल सी गोल बिंदी को इस तरह माथे पर सजाएं और पाएं अप्सरा जैसा लुक

अगर आपको स्टोन डिजाइन में बिंदी लगाना पसंद है तो इसे भी आप करवा चौथ पर अपने माथे पर लगा सकती हैं। इसमें आपको एक बड़ी प्लेन बिंदी (बिंदी डिजाइन) लगानी है। फिर इसके बीच में स्टोन वर्क बिंदी को लगाना है। आसपास छोटी-छोटी स्टोन वर्क बिंदी को लगाएं। इससे बिंदी बड़ी भी नजर आएगी साथ ही आपके चेहरे की रौनक बढ़ाएगी।
इसे भी पढ़ें: चौड़े माथे पर लगाएं इन डिज़ाइन की बिंदियां, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती
इस तरह से अगर आप बिंदी लगाएंगी तो सुंदर भी नजर आएगी। साथ ही आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा। आप चाहे तो बनी बनाई बिंदी को भी आप बाजार से खरीदकर लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।