महिलाओं के श्रृंगार को बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है। वहीं केवल एक छोटी सी गोल बिंदी लगाकर भी आप बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं। वैसे तो बाजार में ढेरों आकार-प्रकार की बिंदियां आती हैं, मगर एक सिंपल सी गोल बिंदी भी आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं। आजकल गोल बिंदी का फैशन फिर से लौट आया है और साथ ही बाजार में आपको एक से बढ़कर एक फैंसी गोल बिंदी मिल जाएंगी। चलिए कुछ की तस्‍वीरें हम आपको दिखाते हैं।
इस तरह की बिंदी किसी भी साड़ी के साथ आप पहन सकती हैं। यह आपके लुक को परफेक्ट एथनिक लुक देती है।
इसे जरूर पढ़ें- शादीशुदा महिलाओं के लिए क्यों खास होती है बिंदी? जानें इसका महत्व
अगर आप ऑफिस, स्कूल या घर में सिंपल सोबर आउटफिट के साथ गोल बिंदी लगाना चाहती हैं, तो तस्वीर में नजर आ रही बिंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
तस्वीर में नजर आ रही बिंदी कलरफुल है। आप इस तरह की बिंदी को किसी भी पार्टी वियर एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
इस तरह की बिंदी में अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगी। एक ही पत्ते में आपको कई रंग मिल जाएंगे। इसमें ऊपर नीचे दो गोल बिंदी आपस में जुड़ी रहती हैं, यह बिंदी गोल और लंबे दोनों ही तरह के चेहरे पर अच्छी लगती है।
आप इस तरह की बिंदी को किसी भी हैवी लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। आप तौर पर इस तरह की बिंदी में गोल्डन बीड्स का ही प्रयोग किया गया होता है।
इसे जरूर पढ़ें- चौड़े माथे पर लगाएं इन डिज़ाइन की बिंदियां, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती
अगर आपको चमकदार बिंदी पसंद और तो आपको तस्वीर में दिख रही नग वाली बिंदी मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।
तस्वीर में नजर आ रही यह लाल बिंदी डिजाइन आपको परफेक्ट फेस्टिव लुक देगी। इस तरह की बिंदी आप डिजाइनर और हैवी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
बाजार में फैंसी और डिजाइनर लुक में आपको जरकन और स्टोन वाली गोल बिंदी की कई डिजाइन मिल जाएंगी। इस तरह की बिंदी को आप किसी भी हैवी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
आप अलग-अलग रंग की साड़ी के साथ कलरफुल स्टोन वाली बिंदी कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको इसकी और भी कई डिजाइंस मिल जाएंगी।
उम्मीद है कि आपको ये बिंदी डिजाइंस अच्छी लगी होंगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।