गर्मियां इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि तेज धूप के कारण त्वचा पर जलन होने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप की तेज किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, और चेहरे को खराब कर देती हैं। इसकी वजह से हमें चेहरे पर जलन और रेडनेस की समस्या होने लगती है। इसे ठीक करने के लिए एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। ऐसे में कोई क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन लगाता है, तो किसी को पसंद होता है स्टिकी सनस्क्रीन लगाना। लेकिन इसे भी लगाने का सही तरीका इंस्टाग्राम पर शेयर किया डॉक्टर सलोनी वोहरा ने उन्होंने बताया कि कैसे आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आपको बता दें कि डर्मेटोलोजिस्ट हैं और मुंबई के एक अस्पताल में मेडिकल हैड के तौर पर काम कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे स्टिकी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्टिकी सनस्क्रीन एक स्टिक में आती है। इसलिए इसे हाथों में लेकर नहीं लगाना होता। इसकी स्टिक से इसे पूरे चेहरे पर लगाया जाता है, ताकि यह अच्छे से अप्लाई हो सके। इसके लिए आपको हल्के हाथों से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर रब करना है। साथ ही, अच्छे अमाउंट में चेहरे पर लगाना है।
आप जब भी यह सनस्क्रीन लगाएं तो इसे 4 से 5 राउंड में लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे यह चेहरे और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई हो जाती है। इसके लिए आप सर्कल मोशन में घूमाकर इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसके बाद हाथों से अच्छे से मसाज करें, ताकि पूरी सनस्क्रीन अच्छे से त्वचा अप्लाई हो सके।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ यूवी किरणों से ही नहीं बचाता सनस्क्रीन, मिलते हैं यह भी फायदे
View this post on Instagram
अगर आप ज्यादा समय के लिए बाहर जा रही हैं, तो इसे अपने साथ लेकर जाएं और वैसे ही अपने चेहरे पर अप्लाई करें जैसे डॉक्टर ने बताया है। आप चाहें तो इसे सिर्फ चेहरे पर ही लगाएं, ताकि तेज धूप से आपकी स्किन सुरक्षित रह सके। इसे आप वैसे ही इस्तेमाल करें जैसे आप अपने लोशन और जेल को चेहरे पर लगाती हैं।
एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन तरीकों से आप सनस्क्रीन को अप्लाई करेंगी, तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: कैसे खरीदें सनस्क्रीन? जानें उसका लेबल पढ़ने का आसान तरीका
नोट: किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।