धूप और उमस से चेहरे पर दिख रहा है कालापन, सुबह उठकर लगाएं ये 2 चीजें

चेहरे पर धूप और उमस की वजह से कालापन नजर आता है। इसे कम करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इन्हें लगाने से आपकी स्किन साफ हो सकती है। 
image

धूप और उमस के कारण हर कोई परेशान नजर आता है। बाहर जानें पर धूप की वजह से गर्मी लगती है। वहीं अगर हवा न चले तो उमस सबसे ज्यादा लगती है। इन दोनों चीजों का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर पड़ता है। इसकी वजह से हमारे चेहरे पर कालापन नजर आता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए अलग-अलग तरह के मेकअप प्रोडक्ट और क्रीम को लगाते हैं। लेकिन इसका असर चेहरे पर नजर नहीं आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप चेहरे पर बेसन और चावल के आटे का फेस पैक लगाएं। इससे आपकी स्किन की रंगत सुधर सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसे सुबह लगाने का तरीका हमारे साथ शेयर किया।

सुबह उठने के बाद चेहरे पर लगाएं बेसन

आप सुबह चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल करना शुरू करें। इसे लगाने के बाद आपको चेहरे पर बाजार के फेस पैक को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन आपकी स्किन की गहराई से सफाई कर देगा। इसमें कई सारे ऐसे गुण होते हैं, जिससे स्किन का कालापन कम होने लगता है।

Besan (4)

बेसन से कम करें चेहरे का कालापन

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लेना है।
  • इसमें पपीते को पीसकर इसे डालना है।
  • अब इसका पेस्ट बनाने के लिए कच्चा दूध डालें।
  • इसके बाद इसे ब्रश की मदद से सुबह अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट लगा रहने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
  • इसे रोजाना लगाने से आपके चेहरे की रौनक वापस आ जाएगी।

सुबह चेहरे पर लगाएं चावल का आटा

चावल का आटा चेहरे पर करने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रुप से साफ हो जाती है। इसमें एक्सफोलिएटर, क्लींजर और ब्राइटनिंग एजेंट होता है। इसलिए इसका फेस पैक चेहरे को साफ रखने में मदद करता है और चेहरे के कालेपन को कम करता है।

Rice flour

चावल के आटे से करें चेहरे का कालापन कम

  • इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच चावल का आटा एक कटोरी में लेना है।
  • अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है।
  • इसमें आप चाहें तो इसमें चिया सीड्स भी डाल सकते हैं।
  • इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
  • अब हल्के हाथों से इसे स्क्रब करके निकालें।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इसे आप रोजाना लाएंगे तो आपके चेहरे का कालापन कम हो जाएगा।

इन दोनों चीजों को स्किन पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और इवन नजर आएगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। आप चाहें तो एक बार पैच टेस्ट और एक्सपर्ट सलाह के बाद इसे ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बने इस 'De-Tan' फेस पैक से दूर करें चेहरे का कालापन

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP