झुर्रियों को कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

त्वचा पर झुर्रियां आना उम्र के बढ़ने का संकेत होता है। लेकिन, भाग-दौड़ भारी लाइफ साथ ही गलत खान-पान की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। उम्र से पहले झुर्रियां आने की समस्या पैदा न हो इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से झुर्रियों की समस्या कम हो सकती हैं औरइन टिप्स को आप आने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
नारियल तेल से करें चेहरे मालिश

झुर्रियों की समस्या को कम करने से नारियल तेल से चेहरे की मालिश करें। नारियल तेल में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं नारियल तेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। नारियल तेल से मालिश करने से जहां चेहरा ग्लो करेगा तो वहीँ झुर्रियों की समस्या कम होगी।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में तेल लें
- इससे चेहरे पर अप्लाई करें।
- 15 मिनट तक मालिश करें।
- चेहरे की मसाज आप रात के समय करें।
इसे भी पढ़ें: Youthful Skin: उम्र से पहले लटकने लगी है चेहरे की स्किन? ये नुस्खा बरकरार रखेगा त्वचा में कसाव, आप दिखेंगी जवां
फेस मास्क का करें इस्तेमाल
फेस मास्क की मदद से भी झुर्रियों की समस्या कम हो सकती हैं। झुर्रियों की समस्या कम करने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं किस तरह का फेस मास्क अपने लिए बेस्ट रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट का सहारा ले सकती हैं।
फेस मास्क का इस्तेमाल करने से जहां चेहरे का ग्लो बना रहेगा तो वहीं झुर्रियों की समस्या भी कम होगी।
इस तरह करें इस्तेमाल
- चेहरे को पहले धों लें
- इसके बाद चेहरे पर फेस मास्क अप्लाई करें
- 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 दिन करें।
नाइट क्रीम का करें इस्तेमाल

रात के समय आप नाइट क्रीम लागती हैं तो ये समस्या कम हो सकती है। नाइट क्रीम से इस्तेमाल से जहां स्किन का ग्लो बना रहेगा तो वहीं हाइड्रेट रहेगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- पहले चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को क्रीम अप्लाई करें
- ऐसे महीने 15 दिन करें।
इसे भी पढ़ें: बेबी लोशन की मदद से इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
