Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

DIY Hair Toner: महंगे सीरम का खर्चा बचाएगा यह होममेड हेयर टोनर, बाल द‍िखेंगी शाइनी और मजबूज

Homemade Hair Toner: गर्मियों में धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने से न केवल हमारी स्‍क‍िन का बल्‍क‍ि बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। कई लोग बालों को स्मूथ और शाइनी बनाने के लिए महंगे सीरम और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ खास फर्क देखने को नहीं म‍िलता है। ऐसे में हम आपको एक होममेड हेयर टोनर के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-08, 14:26 IST
homemade hair toner

गर्मियों में हमारी स्‍क‍िन के साथ-साथ बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने से बालों की चमक मानो खो सी जाती है। कुछ लोगों में तो बालों के टूटने की समस्‍या ज्‍यादा देखने को म‍िलती है, तो वहीं कुछ में ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में लोग बालों को स्‍मूथ और शाइनी बनाने के ल‍िए बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदते हैं, वहीं पार्लर जाकर महंगे हेयर स्‍पा करवाते ह‍ैं। हालांक‍ि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं म‍िलता है।

ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही एक हेयर टोनर बना सकती हैं। इससे बालों की फ्र‍िजीनेस कम हो सकती है और आपके बाल भी पहले से चमकदार बन सकते हैं। ताे अगर आप भी कम पैसे में बालों को नेचुरली शाइनी और मजबूत बनाना चाहती हैं तो ये होममेड टोनर ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

hair spa at home

होममेड हेयर टोनर बनाने के लिए क्‍या चाहिए?

ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि ये टोनर चावल के पानी, गुलाब जल और एलोवेरा से तैयार किया जा सकता है। दरअसल, चावल का पानी लंबे समय से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है। वहीं एलोवेरा बालों को नमी देता है और गुलाब जल स्कैल्प को फ्रेशनेस देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- Hair Straightening: ब‍िना स्ट्रेटनर के भी सीधे हो सकते हैं आपके घुंघराले बाल, नोट कर लें यह कमाल का घरेलू तरीका

टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 कप चावल का पानी
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • एक स्प्रे बॉटल

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में च‍िपच‍िपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश

ऐसे बनाएं हेयर टोनर

  • सबसे पहले चावल को धोकर उसका पानी अलग कर लें।
  • अब इस पानी को 8 से 10 घंटे के लिए ढककर रख दें।
  • समय पूरा होने के बाद इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला लें।
  • इसे अच्छी तरह से म‍िक्‍स करें और फ‍िर स्प्रे बॉटल में भर दें।
  • आपका होममेड हेयर टोनर तैयार है।

long and thick hair remedy (1)

बालों में कैसे करें इस्तेमाल?

जब भी आप बाल धोएं, तो उसके बाद हल्‍के गीले बालों पर इस टोनर को स्प्रे करें। इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर भी लगा सकती हैं। इसके बाद इसे खुद से ही सूखने दें। इससे बालों में चमक आ सकती हैं। साथ ही फ्रिजीनेस कम हो सकती है और आपको ड्राईनेस से भी छुटकारा मि‍ल सकता है।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ

इन बातों का रखें ध्यान

  • टोनर को फ्रिज में रखें और 4 से 5 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें।
  • अगर स्कैल्प पर किसी तरह का इंफेक्‍शन है तो पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • टोनर लगाने के बाद बहुत ज्यादा धूप में जाने से बचें।

यह भी पढ़ें- Hair Spa At Home: घर पर ऐसे करें नेचुरल हेयर स्‍पा, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी

तो अगर गर्मियों में आपके बालों का भी बुरा हाल हो गया है तो ये होममेड टाेनर आपके काम आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।