सर्दियों में रूखे-सूखे होंठों से हैं परेशान? पारिजात के फूलों से बनाएं होममेड लिप बाम, मिलेंगे सॉफ्ट और गुलाबी लिप्स

सर्दियों में रूखे-सूखे और फटे होंठों से राहत पाने के लिए आप पारिजात यानी हरसिंगार के फूलों से ल‍िप बाम बना सकती हैं। इसके साथ आपको नारियल तेल, बीवैक्स और विटामिन E कैप्सूल भी चाह‍िए होगा।
Updated:- 2026-11-02, 16:32 IST
homemade night jasmine lip balm for soft pink lips

सर्दियों का मौसम आते ही स्‍क‍िन के साथ-साथ होंठों के फटने और ड्राई होने की समस्या भी बढ़ जाती है। ठंडी हवा और कम नमी की वजह से होंठ जल्दी ड्राई होने लगते हैं। कई बार तो होंठ इतने रूखे हो जाते हैं कि उन पर पपड़ी जम जाती है। ऐसे में बार-बार लिप बाम लगाने का मन करता है। बाजार में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन अगर आप घर पर कुछ नया बनाकर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो पारिजात के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पारिजात को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है। इसके खूबसूरत सफेद फूलों का इस्तेमाल घर पर लिप बाम बनाने के लिए किया जा सकता है। हम आपको ल‍िप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं।

homemade night jasmine lip balm for soft pink lips (1)

image credit- magnific

पारिजात के फूलों से लिप बाम बनाने के लिए क्या चाहिए?

पारिजात के फूलों से अगर आप ल‍िप बाम बनाना चाहती हैं, तो इसके ल‍िए नीचे बताए गए चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे-

  • पारिजात के ताजे फूल
  • नारियल का तेल
  • थोड़ा सा बीवैक्स
  • विटामिन ई कैप्सूल

इन चीजों की मदद से आप घर पर लिप बाम बना सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इस्तेमाल किए जाने वाले फूल साफ हों और उन पर किसी तरह की धूल या गंदगी न लगी हो।

यह भी पढ़ें- Homemade Lip Balm: फटे होंठों के दर्द से राहत द‍िला सकता है घी, ऐसे बनाएं नेचुरल ल‍िप बाम

कैसे बनाएं पारिजात के फूलों से लिप बाम?

इस लिप बाम को बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जैसे- सबसे पहले पारिजात के फूलों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए सूखने दें, ताकि उन पर पानी न रहे।

  • अब एक छोटे बर्तन में नारियल का तेल लें और उसमें पारिजात के फूल डाल दें।
  • इस तेल को लो फ्लेम पर थोड़ा सा गर्म करें। ध्यान रखें कि तेल को बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है।
  • फूलों को तेल में कुछ देर रहने दें, ताकि उनका रंग और अर्क तेल में आ सके।
  • अब इस तेल को छानकर अलग कर लें।
  • दूसरे बर्तन में थोड़ा बीवैक्स मेल्‍ट करें और उसमें छाना हुआ तेल मिला दें।
  • इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • आखिर में विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालकर फिर से मिक्‍स करें।
  • अब इसे आप साफ और सूखे छोटे डिब्बे में भर दें। इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद यह लिप बाम की तरह जम जाएगा। आपका घर का बना ल‍िप बाम तैयार है।

diy lip balm

 

image credit- adobe stock

होंठों पर कैसे लगाएं यह होममेड लिप बाम?

इस लिप बाम को साफ होंठों पर कम मात्रा में ही लगाना है। सर्दियों में जब भी होंठ ड्राई लगें तो इसे लगा लें। रात को सोने से पहले भी इसे होंठों पर लगा सकती हैं।

  • पहली बार यह ल‍िप बाम यूज कर रही ह‍ैं, तो पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • ल‍िपस्‍ट‍िक कम ही लगाएं।
  • द‍िक्‍कत ज्‍यादा हो तो एक्सपर्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ और एड़ियां? ठंड से पहले ही करना शुरू कर दें ये काम

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य घरेलू नुस्खों और ब्यूटी टिप्स पर आधारित है। हर किसी की स्किन और होंठों का टेक्सचर अलग होता है, इसलिए इस लिप बाम को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपके होंठ बहुत अधिक फटे हैं, उनसे खून आ रहा है या आपको किसी भी चीज से एलर्जी है, तो किसी स्किन एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। HerZindagi इस नुस्खे से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान की ज‍िम्मेदारी नहीं लेता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
पारिजात के फूलों का लिप बाम होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है?
पारिजात (हरसिंगार) के फूलों में नेचुरल हीलिंग और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। नारियल तेल और विटामिन E के साथ मिलकर यह फटे होंठों को गहराई से पोषण देता है, जिससे होंठ सॉफ्ट और नेचुरल गुलाबी बनते हैं।
घर पर बना पारिजात का लिप बाम कितने दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है?
इसे किसी साफ और एयरटाइट डिब्बी में भरकर रखने पर यह 1 से 2 महीने तक आसानी से खराब नहीं होता। इसे सूखे और ठंडे स्थान पर रखें ताकि यह पिघले नहीं।
अगर बीवैक्स न हो तो लिप बाम जमाने के लिए क्या इस्तेमाल करें?
अगर आपके पास बीवैक्स (Beeswax) नहीं है, तो आप इसकी जगह Petroleum Jelly या शिया बटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी लिप बाम को परफेक्ट टेक्सचर मिल जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।