Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Homemade Cheek Tint: बिना मेकअप के भी दमकेगा चेहरा, घर पर बनाएं चीक टिंट

Cheek Tint: अगर आपको भी चीक टिंट लगाना पसंद है, तो ऐसे में आप इसे बाजार से जाकर न खरीदें। इसे आप घर पर आसान तरीके से तैयार करें, ताकि आपके गाल भी गुलाबी नजर आए।
Updated:- 2026-01-07, 18:42 IST
image

आजकल हर कोई नेचुरल और ग्लोइंग स्किन चाहता है। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं। इससे ग्लो तो आ जाता है, लेकिन गाल गुलाबी नजर नहीं आते हैं। इसके लिए हमें हैवी मेकअप करना होता है। हर बार हैवी मेकअप करना हर कोई पसंद नहीं करता है, जिसकी वजह से चेहरे की सुंदरता कम दिखने लगती है। ऐसे में आप बाजार के टिंट को न लगाकर घर पर नेचुरली टिंट को तैयार करें। इसे घर पर बनाना काफी आसान होता है। साथ ही आपके चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आएगा।

क्या है होममेड चीक टिंट?

होममेड चीक टिंट एक नेचुरल कलर बेस्ड प्रोडक्ट होता है, जिसे गालों पर लगाने से हल्का गुलाबी या पीची ग्लो नजर आता है। इसमें किसी भी तरह के केमिकल की चीज को इस्तेमाल नहीं किया जाता है, ताकि स्किन हर तरह से सुरक्षित रहे। साथ ही स्किन पर किसी तरह की प्रॉब्लम न हो।

1 - 2026-01-07T170600.574

घर पर चीक टिंट बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस लेना है।
  • इसमें आपको 1/2 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 से 2 बूंद नारियल तेल या बादाम तेल डालें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे एक छोटे कंटेनर में स्टोर करें।

होममेड चीक टिंट लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले आपको चेहरे को अच्छे से साफ करना है।
  • फिर आपको छोटे ब्रश की मदद से इसे गालों पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से इसे गालों पर ब्लेंड करें।
  • इसके बाद आप इसे बेस पाउडर से लगाकर सेट करें।
  • इसे लगाने से आपके गाल गुलाबी नजर आएंगे।

2 - 2026-01-07T170604.273

यह भी पढ़ें- अनन्या पांडे की तरह गुलाबी गाल पाने की लिए घर पर ही चीक टिंट बनाएं

होममेड चीक टिंट के क्या हैं फायदे

  • होममेड चीक टिंट बिना मेकअप के भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो देता है।
  • स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल इसमें नहीं होते हैं।
  • होंठों और गालों दोनों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • होममेड चीक टिंट बेहद सस्ता और आसानी से घर पर बन जाता है।

यह भी पढ़ें- जानें आपके मेकअप किट के लिए क्यों जरूरी है लिप और चीक टिंट

अगर आप बिना मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग लुक चाहती हैं, तो होममेड चीक टिंट जरूर ट्राई करें। यह न सिर्फ आपकी खूबसूरती को निखारेगा, बल्कि आपकी स्किन को नेचुरल केयर भी देगा। इसे आप कुछ समय के लिए स्टोर करके भी रख सकती हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।