एक्ट्रेसेस के गाल हमेशा गुलाबी नजर आते हैं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियों के चाहत होती है कि उनके भी गाल हमेशा गुलाबी ही रहें। गुलाबी गाल न केवल आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि इससे हमारी स्किन जवां भी नजर आती है। लेकिन गुबाली गाल पाने के लिए महिलाएं ब्लश का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में मिलने वाले ब्लश चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि इनमें केमिकल होता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके गाल पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी न पड़े और आपके गाल हमेशा गुलाबी दिखे तो इसके लिए आपको चीक टिंट का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर पर आसानी से चीक टिंट बना सकती हैं। चीक टिंट बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं चीक टिंट बनाने का तरीका।
चुंकदर से बनाएं चीक टिंट
क्या आप अपने चीक्स को नेचुरल पिंक कलर देना चाहती हैं, तो इसके लिए आप घर पर चुंकदर की मदद से चीक टिंट बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ किचन इंग्रीडियंट्स की जरूरत पड़ेगी। क्या आप भी जानना चाहती हैं कैसे बनाया जाता है होममेड चीक टिंट तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामान
- चुंकदर पाउडर
- ग्लिसरीन
- पानी
- खाली कंटेनर
बनाने का तरीका
- एक छोटे से बाउल में एक चम्मच पानी और एक चम्मच ग्लिसरीन डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब पानी और ग्लिसरीन के पेस्ट में चुकंदर पाउडर डालें। आप चाहें तो चुंकदर का पाउडर घर पर भी बना सकती हैं या फिर बाजार से भी मंगवा सकती हैं।
- गाढ़े पेस्ट के अनुसार ही चुंकदर पाउडर का इस्तेमाल करें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इस चीक टिंट को खाली कंटेनर में भर लें।
- अब चीक टिंट को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप चीक टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका चुंकदर से बना चीक टिंट।
नोट-आपको चीक टिंट को हमेशा फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए ताकि इससे टिंट का क्रीमी टेक्सचर बना रहे। आप चुंकदर से बने चीक टींट का इस्तेमाल अपने लिप्स को पिंक कलर देने के लिए भी कर सकती हैं।
फूड कलर से बनाएं चीक टिंट
अपने गालों को नेचुरली पिंक बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका फूड कलर का इस्तेमाल करना है। फूड कलर का इस्तेमाल कर आप क्रीमी चीक टिंट बना सकती हैं।
आवश्यक सामान
- रेड फूड कलर
- बादाम का तेल
- पानी
- खाली कंटेनर
बनाने का तरीका
- चीक टिंट बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे से बाउल में एक बड़ा चम्मच पानी और बादाम का तेल डालें।
- अब इसमें रेड फूड कलर की 2-3 बूंदे डालें।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक छोटे कंटेनर में भर दें और करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- फ्रिज में चीक टिंट को रखने से आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका फूड कलर से बना होममेड चीक टिंट।
नोट-आप अपने हिसाब से फूड कलर की मात्रा बढ़ा या घटा भी सकती हैं। अगर आप पिंक शेड का चीक टिंट चाहती हैं तो फूड कलर की एक ही बूंद डालें। लेकिन अगर आपको डार्क टिंट चाहिए तो कम से कम 3-4 फूड कलर की बूंदें मिलाएं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में भी चमकेगा चेहरा अगर गुलाब जल की बूंदों का ऐसे करेंगी इस्तेमाल
हिबिस्कस चीक टिंट बनाएं
आप अपने गाल के दाग पर उस लाल रंग को जोड़ने के लिए हिबिस्कस पाउडर का भी उपयोग करते हैं। इसे सही खुशबू देने के लिए इसमें गुड़हल के आवश्यक तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सुनिश्चित करें कि आप इसकी एक बूंद से अधिक का उपयोग न करें, क्योंकि यदि अधिक मात्रा में उपयोग किया जाता है, तो आवश्यक तेल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आवश्यक सामान
- हिबिस्कस पाउडर / एक्सट्रैक्ट
- शिया बटर
- ग्लिसरीन
- पानी
- खाली कंटेनर
बनाने का तरीका
- चीक टिंट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच पानी और ग्लिसरीन मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा सा हिबिस्कस पाउडर मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और फिर इसमें शिया बटर डालें।
- दोबारा से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब चीक टिंट को एक खाली कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख दें।
नोट-चीक टिंट में शिया बटर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि इससे टींट का टेक्सचक क्रीमी रहता है। शिया बटर की सुंगंध भी बेहद अच्छी होती है, जिससे न केवल आपके गाल गुलाबी रहेंगे बल्कि इससे आपका चेहरा भी महकता रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Reusable Sheet Mask को घर पर आसानी से बनाने के लिए टिप्स जानें
गुलाब से बनाएं चीक टिंट
गुलाब में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल पाए जाते हैं और इसमें पाए जाने वाला तेल ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर गुलाब का इस्तेमाल करने से ग्लो आता है। यही कारण है कि आप गुलाब की मदद से चीक टिंट बना सकती हैं। गुलाब से चीक टींट बनाने के लिए
आवश्यक सामान
- 2 गुलाब
- ½ नींबू का रसनींबू का रस
- 1/4 पानी
- गुलाब जल
बनाने का तरीका
- गुलाब से चीक टिंट बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में गुलाब की पंखुड़ियों, 1/4 कप, ½ नींबू का रस डालें।
- अब इसे अच्छी तरह से पीस लें।
- अब गुलाब के पेस्ट को छलनी इसके ऊपर एक कटोरी रखें या अपने अंगूठे से तब तक निचोड़ें जब तक कि पंखुड़ियां बाहर न निकल जाएं।
- इसके बाद इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें।
- गुलाब जल डालने से टींट खूशबूदार बनेगा और इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा हाइड्रेट भी रहेगी।
- अब इस लिक्विड को एक बॉइलर में डालें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अगर आप ज्यादा नींबू का रस मिलाती हैं तो शेड ज्यादा पिगमेंटेड होगा।
- अब इसे कुछ मिनट के लिए भाप आने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे एक कंटेनर में भर लें।
- लीजिए तैयार है आपका गुलाब से बना चीक टिंट।
- इसका इस्तेमाल कर आप भी अनन्या पांडे की तरह ही गुलाबी गाल पा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।