Hair colour: एक्सपर्ट से जानें कैसे टिकेगा लंबे समय तक हेयर कलर

बालों को हेल्दी और शाइनी रखना हर किसी को पसंद होता है। कई बार ऐसा होता है कि हम इसके लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही आजकल बालों में कलर करने का क्रेज भी लड़कियों में काफी ज्यादा बढ़ रहा है। वो अपने बालों में ब्राउन से लेकर लाल,नीले और हरे कलर को करना भी पसंद करती हैं। फैशन ट्रेंड का हिस्सा है हेयर कलर कराना। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ समय बाद यह बिल्कुल डल लगने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि एक्सपर्ट की सलाह लें। डॉ. मानसी ने कलर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के कुछ टिप्स हमारे साथ शेयर किए। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू का करें इस्तेमाल

अगर आपने बालों में कलर कराया है तो इसे सही रखने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह लेकर कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों का कलर लंबे समय तक टिका रहता है साथ ही बाल डल नजर नहीं आते हैं। इसके लिए आपको बाजार में कई सारे पर्पल टोनिंग शैंपू मिल जाएंगे। जिसे आप अपने बालों में लगा सकती हैं और उन्हें हेल्दी रख सकती हैं।
हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
बालों के कलर को लंबे समय तक टिकने के लिए जरूरी है कि आप हेयर मास्क का इस्तेमाल (हेयर केयर टिप्स) करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल झड़ते नहीं है साथ ही कलर भी लगा रहता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे सिर्फ हफ्ते में 1 बार ही इस्तेमाल करें, ज्यादा यूज करने से कलर डल होने के चांस होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम करें इस्तेमाल
View this post on Instagram
बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए आपको हीट स्टाइलिंग टूल्स का भी इस्तेमाल कम करना चाहिए। इससे हेयर डैमेज हो जाते हैं और फिर रफ और डल लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि जितना हो सके इसके इस्तेमाल से बचे। इससे आपके बाल अच्छे और हेल्दी नजर आएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- कलर कराने के बाद जिस भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी (बालों की खूबसूरती के लिए टिप्स) दी गई है उसी को अप्लाई करें।
- एक्सपर्ट की सलाह जरूरी लें ताकि बालों का कलर लॉन्ग लास्टिंग रहे।
- इस बात का ध्यान रखें की जो कलर आपने कराया है वो सही से हुआ है या नहीं।
- घरेलू तरीकों को बिल्कुल भी बालों में ट्राई न करें।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें बालों को कलर करने के बाद वॉश करने का सही तरीका
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।