Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

इन टिप्स को अपनाकर आपके बाल भी हो सकते हैं घने और लंबे

अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे और घने हो तो आप इस आर्टिकल बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को आप अपने हेयर केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-01-20, 23:36 IST
tips to get long and thick hair

कई महिलाएं बालों के पतले की समस्या से परेशान रहती हैं और इस समस्या से निजात पाने के वो कई सारे उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अगर आपका हेयर केयर रूटीन सही नहीं है तो आप बालों से पतले होने की समस्या से ज्यों की त्योह बनी रहेगी। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें सही तरह से फॉलो करने से आपके बाल घने और लम्बे हो सकते हैं साथ ही इन टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

मसाज करने के बाद हल्के शैम्पू से धोएं बाल

Do not wash your hair too much

अगर आप लम्बे और घने बाल चाहती हैं तो आप इनकी अच्छी से मसाज करना जरूरी है। हफ्ते में 2 दिन बालों की अच्छी तरह से मसाज करें और इसके बाद इन्हें शैंपू की मदद से धोएं।

बालों की मसाज करने के लिए आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें और इसके बाद हलके शम्पू की मदद से उन्हें धोएं। साथ ही बालों पर कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ होगी अच्छी अगर हेयर केयर रूटीन में करेंगी ये बदलाव

हीटिंग टूल्स को छोड़कर नैचुरली सुखाएं बाल

tips to take care  curly hairs

बालों के कमजोर होने की समस्या हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से होती हैं। जहां महिलाएं बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, ऐसा करने से बालों को नुकसान हो सकता है। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप बालों को नैचुरल तरीके से सुखाएं।

बाहर जाने के दौरान बालों की करें केयर

बालों के टूटने झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से होता है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर बालों पर न हो इसके लिए बालों को अच्छी से तरह कवर करें साथ ही बालों की चोटी बना कर रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बालों को धोने के बाद गीले बालों को कंघी न करें
  • समय-समय पर हेयर कट करवाएं।
  • हफ्ते में 2 दिन हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • हीटिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- Long Hair Remedy: आपके लंबे-घने बालों का चलेगा सब पर जादू, बस नानी मां के इस तेल को बनाएं हेयर केयर रूटीन का हिस्सा

अगर आपको टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।