Hair Fall Oil: बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए घर पर बनाएं ये असरदार तेल, जानें मेरी सासू मां का घरेलू नुस्खा

बालों घने और लंबे हो नजर आएं इसके लिए हम अक्सर कुछ ऐसे ट्रीटमेंट को ट्राई करते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं। लेकिन इसका असर भी कुछ ही समय के लिए रहता है। इसके बाद बाल फिर खराब हो जाते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा इलाज है घरेलू तरीका। मेरी सासुमां घर पर बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक तेल तैयार करती हैं। इससे हम बालों में मसाज करते हैं, ताकि बालों का झड़ना रोक सके। चलिए आपको भी बताते हैं इस तेल के बारे में, जिससे आपके बाल हेल्दी और ग्रोथ अच्छी हो सके।
तेल बनाने के लिए सामग्री
- प्याज
- लौंग- 6 से 7
- सरसों का तेल- छोटी कटोरी
- बादाम-8 से 10
- मेथी दाना- 1 चम्मच
- रोजमैरी
तेल बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक पूरी प्याज लेनी है।
- अब इसमें चारों तरफ लौंग लगानी है।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके इसे उसमें डालना है।
- अब इसमें बादाम को डालें।
- इसके बाद इसमें मेथी दाना डालें।
- फिर इसमें रोजमैरी डालें।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से पकाएं।
- जबतक प्याज काली न हो जाएं।
- फिर इसे ठंडा होने दें।
- अब इसे एक जार में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: Fitkari For Hair Fall: बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं फिटकरी, जानें फायदे
इस तरह लगाएं बालों में तेल
- इसे लगाने के लिए बालों को अच्छे से कॉम्ब करें।
- फिर इसमें तेल लगाएं।
- अब बालों की अच्छे से मसाज करें।
- इसके बाद इसे 30 से 40 मिनट बालों में लगा रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू से साफ करें।
- फिर बालों में किसी भी चीज को न लगाएं।
- इसे लगाने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
इस बार इन होममेड तेल को तैयार करें। मेरी सासुमां बालों के लिए ये तेल स्टोर करते हैं। इससे बाल हेल्दी रहते हैं। साथ ही, बालों में कोई और तेल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। ये नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है। इसलिए इससे बाल खराब नहीं होंगे। साथ ही, आपके स्कैल्प में कोई दिक्कत भी नहीं होगी। लेकिन आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट सलाह जरूर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना करना है कम, तो शीबा आकाशदीप के नुस्खे को करें ट्राई
नोट : बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।