चम्मच और कांटे से करें परफेक्ट आई मेकअप, ट्राई करें ये कमाल के हैक्स

आई मेकअप करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो आप हर दिन मेकअप करके घर से बाहर निकल सकती हैं। जिन महिलाओं को रोज मेकअप करने की आदत नहीं होती, उनके लिए आई मेकअप और भी ज्यादा मुश्किल होता है। कई महिलाएं बेस मेकअप तो आसानी से कर लेती हैं, लेकिन आईलाइनर की बारी आती है, उन्हें यह सबसे मुश्किल काम लगने लगता है। इसका कारण यह है कि कभी आईलाइनर फैल जाता है, मस्कारा पलकों की जगह आंखों के ऊपर लग जाता है। ऐसे में कई महिलाएं सोचती हैं कि आई मेकअप सिर्फ प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ही अच्छी तरह कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चम्मच और कांटे की मदद से मेकअप करने का तरीका बताएंगे। इससे आप आसानी से मिनटों में आई मेकअप कर लेंगी।
कांटे वाली चम्मच की मदद से लगाएं आईलाइनर
यह काफी वायरल मेकअप हैक है, जिसकी मदद से आप रोज आसानी से आई मेकअप कर सकती हैं। अगर इसे सही तरीके से किया जाए, तो जिन्हें मेकअप नहीं आता, वह भी रोज लाइनर लगा सकती हैं।
क्या करें?
- इसके लिए सबसे पहले आंखों को अच्छे से क्लिन कर लें।
- स्टील के साफ और सूखे कांटे वाले चम्मच इस्तेमाल करें।
- कांटे से लाइनर लगाने के लिए पहले इस पर ब्रश की मदद से लाइनर लगा लें।
- अब इसके किनारे को आंख के बाहरी कोने पर तिरछा रखें।
- ध्यान रखें कि कांटा त्वचा पर हल्के से टिका हो, आंख के अंदर न जाए।
- अब इससे लिक्विड या जेल आईलाइनर लगा सकती हैं।
- इससे एक अच्छे शेप में विंग बनती हैं और दोनों आखों में एक बराबर लगता है।
इसे भी पढे़ं- Pedicure Mistakes: खूबसूरत पैर चाहिए, तो घर पर पेडीक्योर करते समय न करें ये गलतियां
मस्कारा लगाना होगा आसान
पलकों पर मस्कारा लगाते समय अक्सर यह कहीं न कहीं फैल जाता है। ऐसे में इसे आप किसी कपड़े से साफ करती हैं, तो यह और भी ज्यादा फैल जाता है। इसलिए आप मस्कारा लगाते समय छोटा कार्ड या कागज इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आईलिड पर मस्कारा नहीं फैलता और जल्दी और साफ-सुथरा आई मेकअप हो जाता है।
कैसे यूज करें?
- इसके लिए सबसे पहले आप एक मोटा पेपर लें।
- पेपर को आप पलकों के ठीक पीछे रखें।
- अब मस्कारा पलकों की जड़ों से ऊपर की ओर लेकर जाएं।
- अगर मस्कारा ज्यादा लग भी जाए, तो वह कार्ड पर लगेगा, त्वचा पर नहीं, जिससे फैलने की चिंता नहीं रहेगी।
इसे भी पढे़ं- Liquid Lipstick Tips: आपकी लिक्विड लिपस्टिक भी लगाने के बाद फटने लगती है? इन 4 आसान स्टेप्स को करें फॉलो
चम्मच से करें आई मेकअप
आई मेकअप करते समय चम्मच का यूज भी आपके काम आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चम्मच आंख के आसपास एक गाइड की तरह काम करती है, जिससे लाइनें साफ बनती हैं और मेकअप फैलता नहीं। इससे आपको किस हिस्से पर आईशैडो लगाना होता है, इसका भी आइडिया रहता है।
कैसे यूज करें?
- इसके लिए आपको चम्मच के हैंडल को आंख के बाहरी कोने से तिरछा रखना है।
- अब चम्मच के गोल हिस्से को पलकों के किनारे पर रखें, इसे करते समय आंख बंद रखें।
- इससे दोनों आंखों पर एक जैसी विंग बनाना आसान हो जाता है और कितने हिस्से में आईशैडो लगाया जाता है, इसका भी अंदाजा लग जाता है।
निष्कर्ष- ये आसान ब्यूटी हैक्स न सिर्फ आपका समय बचाते हैं, बल्कि बिना किसी प्रोफेशनल स्किल के मेकअप को आसान बना देते हैं। हालांकि, इन ट्रिक्स को अपनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही आपको चम्मच और कांटे का इस्तेमाल भी ध्यान से करना चाहिए। किसी भी चीज को आंखों पर ज्यादा न दबाएं, सुरक्षित तरीके से इसका यूज करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Gemini ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।