Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

गर्मियों के मौसम में ऐसे करें अपने स्कैल्प की केयर

गर्मियों के मौसम स्कैल्प की केयर करना बहुत जरुरी हैं और इस आर्टिकल में हम आपको स्कैल्प की केयर करने की टिप्स बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2024-04-16, 20:48 IST
protect scalp in summer

गर्मियों के मौसम में पसीने और धूप की वजह से सिर में खुजली होने की समस्या हो जाती हैं साथ ही इसका असर बालों पर भी पड़ता हैं। समर सीजन में स्कैल्प की केयर करनी चाहिए ताकि बालों से जुड़ी समस्या पैदा न हो। वहीं अगर स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो बाल भी सुन्दर होंगे। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप स्कैल्प की केयर करने के लिए फॉलो कर सकती हैं इन टिप्स को फॉलो करने से जहां स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो वहीं समर सीजन में बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी कम होगी।

स्कैल्प की करें मसाज

समर सीजन में स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। स्कैल्प की मसाज करने से जहां ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्कैल्प भी हेल्दी रहता है। वहीं स्कैल्प के हेल्दी रहने से बाल की ग्रोथ में इजाफा होगा साथ ही बालों के झड़ने और टूटने की समस्या कम हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : घर पर ही इन तीन तरीकों से बनाएं एंटी-फ्रिज हेयर सीरम

शैम्पू का ज्यादा न करें इस्तेमाल 

do not wash your hair

समर सीजन में ज्यादा बालों को धोने से बचना चाहिए। बालों को हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार ही धोना चाहिए। बालों को ज्यादा धोने से बालों स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। वहीं बालों को धोने से ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल भी कम करना चाहिए। वहीं बालों को धोने के लिए एक अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करें और इसके लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट या किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं। 

स्कैल्प पर न लगाएं कंडीशनर

do not use conditioner

गर्मियों की मौसम में पसीना बहुत होता हैं और इस वजह से बाल ड्राई हो जाते हैं। वहीं इस समस्या को कम करने के लिए महिलाएं बालों को ज्यादा धोती हैं साथ हो कंडीशनर का इस्तेमाल भी करती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कंडीशनर बालों के लिए होता है इसे स्कैल्प पर न लगाएं। कंडीशनर स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ों पर इसका असर है जो बालों को नुकसाल पहुंचा सकता है।

 इन बातों को भी रखें ध्यान 

  • बालों पर ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। 
  • बाहर जाने के दौरान बालों को बांध कर रखें।
  • धूल और प्रदूषण से बचाने के लिए बालों को कवर करें।
  • बालों को ठंडे पानी से धोने से बचें
  • बिना एक्सपर्ट की सलाह के बालों पर किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें : सिर पर हो रही है खुजली तो न करें ये गलतियां, अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी  ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।  ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।