Long Hair: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

खूबसूरत चेहरा, परफेक्ट फिगर और लंबे-घने बाल ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर महिला को पसंद होती हैं। इसके लिए महिलाएं फैंसी डाइट, महंगे स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी कई बार रिजल्ट नहीं मिल पाता है। आज के समय में मोटापा, स्किन पर दाग-धब्बे और बालों का गिरना महिलाओं की आम समस्या बन गई है। लंबे बालों के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। साथ ही, बालों की सही देख-रेख भी बहुत जरूरी है। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस बारे में योगा और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर जानकारी दे रही हैं।
बालों को लंबा और घना बनाने के टिप्स (How can I make my hair super long and thick)
- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए ऑयलिंग बहुत जरूरी है। आजकल काफी लड़कियां बालों में तेल लगाने से बचती हैं लेकिन तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
- बालों में आप नारियल, सरसो, जैतून, बादाम या फिर अरंडी का तेल लगा सकती हैं।
- बालों में प्याज का रस लगाना भी बालों को लंबा औप घना बनाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं।
- बालों में प्याज के रस और मेथी दाने के पाउडर को दही के साथ मिलाकर एक हेयर मास्क बनाएं।
- इसमें 2 चम्मच गाढ़ा दही और 5-6 चम्मच प्याज का रस व एक चम्मच मेथी दाने का पाउडर मिलाएं।
- इसे धुले बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर बालों को धो लें।
- इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों को ग्रोथ और जड़ों को मजबूती देते हैं।
- इसके अलावा हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। शरीर में आयरन और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स की कमी, बालों को कमजोर कर सकती हैं।
- बालों को कंघी करने के लिए नीम की लकड़ी से बने ब्रश का इस्तेमाल करें।
- नींद, तनाव से दूर रहना और हार्मोनल बैलेंस पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- Long Hair: ड्रैंडफ को दूर कर बालों को लंबा और घना बनाएगा यह आयुर्वेदिक हेयर मास्क
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए इन 2 तरीकों से घर पर बनाएं ये हेयर मास्क
बालों को लंबा और घना बनाने के ये टिप्स अगर आपको पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।