हेयर ग्रोथ के लिए इन 3 तरीकों से करें शिकाकाई का इस्तेमाल

शिकाकाई में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी लाभकारी होते हैं ऐसे में आप इसका इस्तेमाल इन तीन तरीकों से कर सकती हैं।

Hair growth with shikakai

आयुर्वेद में शिकाकाई का काफी महत्व है। इसका इस्तेमाल दादी-नानी से लेकर हर किसी ने कभी ना कभी किया होगा। इसमें विटामिन ए, सी, डी, ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल बालों की और भी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिसके लिए आप अलग-अलग तरीके ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों को।

जैतून का तेल और शिकाकाई

Shikakai hair growth

हर एक तेल बालों के लिए अच्छा होता है। लेकिन इसके साथ अगर आप शिकाकाई (झड़ते बालों के लिए शिकाकाई) मिलाकर लगाएं तो इससे आपके बालों की ग्रोथ और अच्छी हो जाएगी।

सामग्री

  • शिकाकाई पाउडर- 2-3 चम्मच
  • जैतून का तेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें शिकाकाई का पाउडर और जैतून का तेल मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स करें और हेयर पैक तैयार कर लें।
  • इस हेयर पैक (होममेड हेयर पैक) को अपने बालों में अप्लाई करें और करीब आधा घंटा बालों में लगे रहने दें।
  • अब शैम्पू लगाकर अपने बालों को साफ कर लें।
  • आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे।

टिप्स: इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार ही करें।

इसे भी पढ़ें: Herbal Hair Shampoo: सिर्फ 4 चीज़ें मिलाकर घर में बनाएं नेचुरल शैम्पू, काले, घने और शाइनी होंगे बाल

शहद और शिकाकाई बालों में लगाएं

Shikakai hair growth benefits

शहद स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन शिकाकाई के साथ इसे मिलाकर लगाने से आप अपने बालों की ग्रोथ अच्छी कर सकती हैं।

सामग्री

  • शिकाकाई पाउडर-5 चम्मच
  • शहद-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें।
  • इसके बाद इसमें शिकाकाई पाउडर मिलाएं।
  • ढक्कन बंद करके इसे 15-20 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसे एक कन्टेनर में छान लें।
  • इसमें शहद मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  • बालों में शैम्पू करें और फिर शिकाकाई का मिश्रण अपने बालों में लगाएं।
  • इसका मसाज करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

एलोवेरा और शिकाकाई बालों में लगाएं

Hair fall problem

एलोवेरा स्किन के साथ-साथ बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल शिकाकाई के साथ करें।

सामग्री

  • शिकाकाई पाउडर- एक बड़ा चम्मच
  • एलोवेरा जूस- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में शिकाकाई पाउडर एड करें।
  • अब इसमें एलोवेरा एड करें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • पूरे स्कैल्प और बालों पर अच्छे से मसाज करें।
  • आधा घंटा बालों में लगे रहने के बाद इसे शैंपू लगाकर धो लें।

टिप्स: इसे आप हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे और भी तरीके है जिसको आप अपने बालों के लिए अप्लाई कर सकती हैं। हमारे टिप्स आपको कैसे लगे इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP