आलू के रस में मिलाकर लगाएं यह 2 चीज, गर्मियों के लिए हैं बेस्ट टोनर

घर के किचन में मौजूद कुछ चीज ऐसी होती हैं, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल और महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय घर पर रहकर कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए आलू के रस का एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
चेहरे के लिए आलू का रस
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में होने वाली लालिमा और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं और घरेलू नुस्खे आजमाने का सोच रही है, तो आपके लिए आलू के रस वाला उपाय बेस्ट हो सकता है।

आलू के रस से बनाएं खास टोनर
आज हम आपको आलू के रस से एक स्पेशल टोनर बनाना बताएंगे, जिसे आप रोजाना रात में चेहरे पर लगाकर सो सकती है। दूसरे दिन अपने चेहरे को धो सकती है। ऐसा करने से आपके चेहरे पर हो रही टैनिंग और त्वचा सम्बंधित परेशानी भी कम होगी साथ ही स्किन ग्लोइंग और स्मूथ बनेगी। इस खास उपाय को करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें- DIY Rice Water Face Toner: घर पर बनाएं राइस वाटर फेस टोनर, स्किन रहेगी सॉफ्ट और फ्रेश
टोनर बनाने का तरीका
- आलू का रस
- चावल का पानी
- पुदीने की पत्तियां
टोनर बनाने का तरीका
- आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से एक खास फेस टोनर तैयार कर सकती हैं।
- इस टोनर को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप रात में पुदीने की पट्टी को पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके अलावा आप रात में सोने से पहले चावल को भी पानी में भिगोकर रख दें।
- दूसरे दिन पानी से पत्ती अलग करें और इस पानी को एक कटोरी में निकाल लें।
![2 - 2026-05-19T155158.930]()
- अब इस पानी में थोड़ा आलू का रस और थोड़ा चावल का पानी मिक्स कर दें।
- अब आलू का रस और इन दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख दें।
- अब आप इस स्प्रे बोतल की मदद से अपने चेहरे पर रोजाना रात में सोने से पहले स्प्रे कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
यह होममेड नाइट टोनर आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा साथ ही स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को भी कम करने में मदद करेगा। आप इस खास टोनर का एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे दोबारा बना सकती हैं। अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- Face Toner For Oily Skin: गर्मियों में ऑयली स्किन को रखना है फ्रेश, तो घर पर बनाएं ये फेस टोनर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
