Face Toner For Oily Skin: गर्मियों में ऑयली स्किन को रखना है फ्रेश, तो घर पर बनाएं ये फेस टोनर

Face Toner For Oily Skin: गर्मी और उमस के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। चेहरे पर चिपचिपाहट और पसीना नजर आता है। इससे मुहांसे और ब्लैकहेड्स की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। इसमें जरूरी है कि आप फेस टोनर का इस्तेमाल करें, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
नीम और तुलसी का टोनर
नीम और तुलसी दोनों ही अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह टोनर ऑयली स्किन पर होने वाले पिंपल्स को रोकने में मदद करते है।
-1778059113023.jpg)
- इसके लिए आपको एक मुठ्ठी नीम और तुलसी के पत्तों को पानी से धोकर अच्छे से उबालना है।
- जब इसका पानी आधा हो जाए, तो इसे ठंडा करके छान लें और इसमें गुलाबजल मिलाएं।
- इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में स्टोर करें।
- इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करें।
- फिर इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- इससे आपकी ऑयली स्किन पर प्रॉब्लम कम होगी।
ग्रीन टी टोनर
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो चेहरे की सूजन कम करती है और तेल को सोखती है।
-1778059135390.jpg)
- इसे बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को भिगोना है।
- इसे तब तक रखना है, जब तक ये पानी में अच्छे से भीग न जाए।
- इसके बाद इस पानी को एक स्प्रे बोतल में डालकर ठंडा होने देना है।
- आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स भी कर सकती हैं।
- यह फेस टोनर आपकी स्किन को तुरंत तरोताजा कर देगा।
यह भी पढ़ें- DIY Face Toner: सेंसेटिव स्किन से हैं परेशान? घर पर बने इन नेचुरल फेस टोनर से पाएं इंस्टेंट निखार, जानें तरीका
टोनर लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से धो लें।
- इसके बाद तैयार टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं।
- टोनर को त्वचा में अपने आप सूखने दें, ताकि त्वचा इसके गुणों को सोख सके।
- अंत में एक हल्का वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Cucumber And Tulsi Face Toner: गर्मियों में चेहरे को रखेगा कूल और फ्रेश, बनाएं खीरे और तुलसी का टोनर
प्राकृतिक चीजों जैसे नीम, नारियल तेल, और हर्बल सामग्री से बने ये टोनर आपकी त्वचा को बिना किसी केमिकल हेल्दी रखता है। इस गर्मी में इन घरेलू उपायों को आजमाएं और अपनी ऑयली स्किन को खिला-खिला और फ्रेश बनाए रखें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
- ऑयली स्किन पर किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
- ऑयली स्किन पर ज्यादा हैवी क्रीम या प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।