गर्मियों में चेहरे पर खीरे को इन 6 चीजों के साथ जरूर लगाएं

अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लो करें और मुहांसे आपकी स्किन की खूबसूरती कम ना कर पाएं तो खीरे को इन 6 चीजों के साथ इस्तेमल करना ना भूलें।
खीरे का रस एक बेहतरीन टॉनिक है। इसे चेहरे पर लगाने से ताजगी का एहसास होता है। खीरे को यूं तो हम सलाद के तौर पर खाते हैं। कुछ लोगों के लिए यह वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा भी होता है लेकिन इसके साथ ही खीरा रूप सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लाभकारी पोषक तत्व जैसे विटामिन के, सी और मैंगनीज और बीटा-कैरोटीन बालों और स्किन को हेल्दी रखने में बहुत उपयोगी होते हैं।
यहां आपको बता दें कि खीरा नैचुरल क्लीं जर है जो स्किन को कुछ ही समय में निखार देता है। खीरे में पाया जाने वाला सिलिकॉन तत्व त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करता है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए खीरा किन 6 चीजों के साथ इस्तेमाल करना है।
खीरा, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
पहले आपको यह बता दें कि पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह स्किन को हाइड्रेट करने का सबसे अच्छाक तरीका है। यह आसानी से किसी भी मॉइस्चराइजर क्रीम की जगह इस्ते माल किया जा सकता है।
अगर आप गर्मियों में मुहांसे की समस्या से बचना चाहती हैं तो एक चम्मच खीरे के रस को गुलाब जल और मुल्तानी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद साफ पानी से धो दें।
Read more: इन गर्मियों में तरबूज से ऐसे लाए अपनी स्किन पर instant glow
खीरा और टमाटर फेस पैक
आपको अपने घर में आसानी से खीरा और टमाटर दोनों ही मिल जाएंगे। खीरे को छीलकर मसल लें। इसके बाद खीरे और टमाटर को डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस नेचुरल पेस्ट का प्रयोग अपने चेहरे पर करें और इसे आधे घंटे के लिए रहने दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह उपचार ड्राई स्किन वालों के लिए काफी अच्छा होता है।
खीरा, नींबू और मिंट फेस पैक
यह मिश्रण स्किरन को अंदर से हाइड्रेट कर के ग्लोस लाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए खीरे का पेस्टण लें और उसमें शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिक्स कर दें। साथ ही पुदीने की कुछ पत्तिसयां लेकर उसे क्रश करें और उसके रस को भी इस पेस्ट में मिला दें। इस पेस्टछ को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाए रखें।
Read more: गर्मियों के दिनों में चाहती हैं त्वचा पर निखार तो घर पर बनाइए ये स्क्रब
खीरा, हल्दी और नींबू फेस पैक
एक चम्मच हल्दी में आधा कप खीरे का गूदा और एक चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद साफ पानी से धो दें।
खीरा और एलोवेरा फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्ममच एलोवेरा जेल या जूस लें और उसमें थोड़ा सा घिसा हुआ खीरा मिक्से करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट पानी से मुहं धो लें। इससे आपकी स्कि न ग्लोस करेगी और फ्रेश भी दिखेगी।
खीर और बेसन का फेस पैक
इसे बनाने के लिये 2 चम्मेच बेसन में 3 चम्मरच खीरे का रस मिक्सं करें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से मुहं धो लें। इससे आपकी स्किलन के मार्क चले जाएंगे और स्किनन ग्लोच करेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।