Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियां अपने चेहरे पर करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, मिल सकती है राहत

अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है और आप चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स, रैशेज और इरिटेशन से परेशान हो गई हैं, तो अब आपको फ़िक्र करने की जरूरत नहीं हैं।  आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास फेस पैक का इस्तेमाल कर इन परेशानियों से राहत पा सकती हैं।  
Updated:- 2025-03-07, 19:03 IST
image

सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियां अपनी स्किन पर कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचती हैं। स्किन सेंसिटिव होने की वजह से अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत और बेदाग़ बनाने के लिए काफी कोशिशें करती हैं, इनमें से कुछ लड़कियां तो अपने चेहरे पर बाजार से महंगे प्रोडक्ट लाकर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ लड़कियों की स्किन सेंसिटिव होने की वजह से उन्हें कोई भी चीज जल्दी से सूट नहीं हो पाती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय 

अगर आप भी अपनी सेंसिटिव स्किन से परेशान हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहती हैं, जिससे आपके चेहरे पर होने वाली परेशानी कम हो जाएं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे चेहरे पर ट्राई कर आप भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से उस खास फेस पैक के बारे में

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस पैक 

skin (3)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि सेंसिटिव स्किन की वजह से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं, लेकिन अब आपको परेशां होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर इस खास फेस पैक को तैयार कर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

सामग्री

कद्दूकस की हुई लीची
मलाई
गुलाब जल
एलोवेरा जेल

यह भी पढ़ें: टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर पर तैयार करें ये खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें तरीका

फेस पैक बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट ने फेस पैक बनाने का तरीका बताया है, उन्होंने कहा कि सेंसिटिव स्किन पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी में लीची को कद्दूकस कर निकाल लें, इसके बाद आप इसमें मलाई, गुलाब जल और एलोवेरा जेल इन सब को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें, जब यह पेस्ट तैयार हो जाएं, तब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। 5 मिनट बाद आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

lichi

इस फेस पैक को आप 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें उसके बाद गुलाब जल का इस्तेमाल कर इसे अपने चेहरे पर हलके हाथ से मालिश कर निकाल लें और साफ पानी से धो लें। ध्यान रहे फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और सुखाने के बाद ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: पालक का इस्तेमाल कर चेहरे के लिए बनाएं ये खास फेस पैक, हर कोई पूछेगा खूबसूरत चेहरे का राज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।