चेहरे को खूबसूरत बनाना हर महिला की इच्छा होती है। हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घर पर रहकर घरेलू उपाय करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को कायम रखना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे अधिकतर महिलाएं करती हैं।
चेहरे के लिए मक्की के आटे का इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक कुछ महिलाएं ऐसी है, जिन्हें जानकारी नहीं होने की वजह से वह अपने चेहरे पर न जाने कौन-कौन सी गलत चीजों का इस्तेमाल करने लगती है, जिससे उन्हें बाद में पछतावा होता है। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती के लिए बिना एक्सपर्ट की राय के घरेलू उपाय करती हैं, तो ऐसा करने से बचे। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, जो घर के किचन में रखें मक्की के आटे का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए करती है, तो यह खबर आपके लिए है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
मक्की का आटा न सिर्फ हेल्थ के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकता है। अधिकतर महिलाएं मक्की के आटे का इस्तेमाल कर घर पर स्क्रब बनाकर उसे चेहरे पर लगती है। यही नहीं कुछ महिलाएं, तो आटे का इस्तेमाल कर फेस पैक भी बनती है। लेकिन आपको मक्की के आटे को चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। क्योंकि सेंसेटिव स्किन होने की वजह से मक्की के आटे से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:घर के फंक्शन में दिखना है खूबसूरत, तो 1 हफ्ते पहले से लगाना शुरू कर दें ये होम मेड स्क्रब
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
आपको डायरेक्ट मक्की के आटे को अपने चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो स्क्रीन पर इरिटेशन और रिएक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। आप चाहे तो इसके साथ शहद, दूध, दही, टमाटर का रस या खीरे का जूस मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको स्किन प्रॉब्लम होती है, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरुर ले।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
यह भी पढ़ें:इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं डेड स्किन से राहत, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों