Summer Makeup Tips: पसीने में भी नहीं बिगड़ेगा मेकअप, जानें आसान तरीके

गर्मियों का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और पसीना लेकर आता है। ऐसे में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना। अक्सर धूप में निकलने के कुछ ही देर बाद फाउंडेशन बहने लगता है और काजल फैल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराइए मत। कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और सही प्रोडक्ट्स के चुनाव से आप उमस भरे मौसम में भी फ्लॉलेस लुक पा सकती हैं। यहां दिए गए हैं समर मेकअप के कुछ आसान और असरदार टिप्स।
स्किन प्रेप है सबसे जरूरी
मेकअप शुरू करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करना बहुत जरूरी है। गर्मियों में मेकअप से 5-10 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा मलें। इससे पोर्स लॉक हो जाते हैं। इसके बाद आपक अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।
प्राइमर को न करें स्किप
पसीने को रोकने और मेकअप को जगह पर टिकाए रखने के लिए मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा और मेकअप के बीच एक ढाल की तरह काम करता है, जिससे बेस पसीने के साथ नहीं बहता। साथ ही आपका मेकअप डल नजर नहीं आएगा।
टिंटेड मॉइस्चराइजर को करें चूज
गर्मियों में भारी फाउंडेशन की परतें लगाने से बचें। साथ ही आप टिंटेड मॉइस्चराइजर का चुनाव करें। ये आपको ज्यादा कवरेज देता है। साथ ही दाग-धब्बों को छिपाता है।
सेटिंग पाउडर और स्प्रे
मेकअप पूरा होने के बाद उसे ट्रांसलूसेंट पाउडर से लॉक करना न भूलें। यह एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है। एक अच्छी क्वालिटी का मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह आपके पूरे लुक को घंटों तक 'मेल्ट-प्रूफ' बनाए रखेगा।
गर्मियों के लिए कुछ खास बातों का रखें ध्यान
- अगर चेहरे पर पसीना या तेल आए, तो उसे पोंछने के बजाय ब्लॉटिंग पेपर से सोख लें।
- मेकअप से पहले एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- गुलाब जल को स्प्रे बोतल में रखें और बीच-बीच में चेहरे पर छिड़कें, इससे ताजगी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम
गर्मियों में मेकअप जितना कम होगा। उतना ही अच्छा लगेगा। साथ ही इससे आपका चेहरा भी अजीब नहीं लगेगा। आपको मेकअप प्रोडक्ट चुनते समय भी इन खास बातों का ध्यान रखना होगा। तभी आपका लुक अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।