टेढ़े-मेढ़े बालों से हैं परेशान? घर पर बनी इस Hair Straightening Cream से पाएं पार्लर जैसा स्ट्रेट लुक

Straight Hair Home Remedy: लंबे बाल सभी महिलाओं की पंसद होते हैं, मगर इनकी केयर करना सभी को मुश्किल लगता है। ऐसे में कई बार बालों की सेहत पर असर पड़ता है और उनका टेक्सचर बिगड़ जाता है। कई बार तो नेचुरल स्ट्रेट बाल भी टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं। बाजार में बालों को स्ट्रेट करने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं, मगर इनमें से कुछ केमिकल बेस्ड होते हैं और कुछ हीटिंग टूल्स होते हैं, जो बालों के न केवल टेक्सचर को बिगाड़ते हैं बल्कि उनको जड़ों से कमजोर बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने टेढ़े-मेढ़े बालों से परेशान हैं और उन्हें सीधा करने की विकल्प तलाश रही हैं, तो हम आपको आज एक ऐसी होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने के बाद आपके बाल काफी हद तक सीधे लगने लगेंगे। इस होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम के बारे में हमें सेलिब्रिटी ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट पूनम चुघ ने बताया है। पूनम दिल्ली बेस्ड फेमस मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। वह कहती हैं, " सीधे बाल बहुत खूबसूरत लगते हैं, मगर बहुत कम ही महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके बाल पूरी तरह से स्ट्रेट होते हैं। मेरे सैलून में बहुत सारी महिलाएं हर दिन आती हैं और हीटिंग टेक्नोलॉजी या केमिकल ट्रीटमेंट से बालों को स्ट्रेट करवाती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी होती हैं, जिनके बाल पहले से ही स्ट्रेट होते हैं, मगर कम देखभाल के कारण फ्रिजी होकर वेवी हो जाते हैं। ऐसे क्लाइंट्स को हम होममेड स्ट्रेटनिंग क्रीम प्रिस्क्राइब करते हैं। यह क्रीम मैं खुद ही तैयार करती हूं और इसके रिजल्ट्स बहुत ही अच्छे होते हैं।"
ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम हमें इस क्रीम को तैयार करने की सामग्री और विधि भी बताती हैं।
हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम बनाने की सामग्री
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच कोकोनट मिल्क
- 1 बड़ा चम्मच दूध की मलाई
हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम बनाने की विधि
- एक साफ बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आप इसे जितना अच्छा मिक्स करेंगी उतना अच्छा क्रीमी टेक्सचर तैयार हो जाएगा।
- अब बाउल से इस मिश्रण को एक कांच के डिब्बे में डालें। उसी बाउल में दूध की मलाई लें और इसे भी अच्छी तरह से चम्मच से फेंट लें। यह भी कुछ ही देर में फ्लफी हो जाएगी।
- फिर आप मलाई और एलोवेरा जेल को एक साथ मिलाएं। जब यह दोनों सामग्रियां आपस में अच्छी तरह से मिल जाएंगी, तब आप इस मिश्रण में शहद और कोकोनट मिल्क मिलाएं।
- जब सभी सामग्रियां अच्छी तरह से मिक्स हो जाती हैं, तो इसे कांच के डिब्बे स्टोर करके फ्रिज की अंदर रख लें। आप इस क्रीम को 15 दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।
कैसे करें हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम का इस्तेमाल
- इस क्रीम को लगाने से पहले आपको अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू से वॉश करना होगा। यह क्रीम थोड़े गीले बालों में ही लगाई जाती है, इसलिए हेडवॉश के बाद आप इसे डायरेक्ट लगा सकती हैं।
- क्रीम को बालों में अच्छी तरह से आपको पेनिट्रेट करना होगा। इसके लिए बालों के छोटे-छोटे सेक्शन लें और फिर हर सेक्शन में इस क्रीम की अच्छी कोटिंग करें।
- अब आपको बालों को हॉट टॉवल ट्रीटमेंट देना होगा। इसके लिए एक पतली सी टॉवल को गरम पानी में भिगो लें। अब इस टॉवल को निचोड़ें और फिर टॉवल में बालों को अच्छी तरह से लपेट लें।
- 5 मिनट बाद आप बालों से टॉवल को रिमूव करें और फिर बालों को पानी से अच्छी तरह से वॉश करें। इसके बाद बालों को नेचुरली सूखने दें।
- हफ्ते में कम से कम 2 बार इस क्रीम को बालों में लगाएं बालों की फ्रिजीनेस कम हो जाएगी और बाल स्ट्रेट भी दिखने लगेंगे।
नोट- अगर आपके बाल नेचुरली कर्ली हैं, तो यह हेयर क्रीम आपके लिए नहीं है। हां, आप बालों में यह क्रीम लगाने के बाद उनकी फ्रिजीनेस को कम कर सकती हैं, मगर इससे आपके बाल स्ट्रेट नहीं होंगे।
तो आप भी एक बार इस होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम को जरूर ट्राई करके देखें। इसमें सभी प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जो आपके बालों को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या यह होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम सच में बालों को सीधा करती है?
- यह क्रीम बालों को पूरी तरह से परमानेंट स्ट्रेट नहीं करती, लेकिन फ्रिजीनेस कम करके बालों को काफी हद तक स्मूद और स्ट्रेट लुक देती है।
- क्या यह क्रीम सभी हेयर टाइप के लिए सही है?
- यह क्रीम खासतौर पर फ्रिजी और वेवी बालों के लिए फायदेमंद है। बहुत ज्यादा कर्ली बालों पर इसका असर सीमित हो सकता है।
- क्या यह क्रीम बालों की ग्रोथ में भी मदद करती है?
- यह क्रीम बालों को पोषण देती है और उन्हें हेल्दी बनाती है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।