Beauty Tips: 40 की उम्र में ऐश्वर्या राय की तरह दिखना चाहती हैं यंग तो जरूर लगाएं यह उबटन

महिला किस भी उम्र की हो मगर वह हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती है। मगर, 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं की खूबसूरती भी ढलने लगती । यदि उम्र के इस पड़ाव पर आप अपनी त्वचा की केयर नहीं करती हैं तो आप 40 की पड़ाव पर आते-आते ओल्ड नजर आने लगेंगी। वैसे बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेसेस हैं जो उम्र का 40वां पड़ाव भी पार कर चुकी हैं इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में जरा भी असर नहीं पड़ा है। अगर हम बात करें ऐर्श्वा राय बच्चन की तो यह बात साबित हो जाती हैं कि वह आज भी बेहद यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। जाहिर है हर महिला खुद को ऐश्वर्या राय बच्चन बनान चाहती है। मगर, इसके लिए आपको अपनी त्वचा की खास देखभाल भी करनी होगी। चलिए आज हम आपको एक ऐसा उबटन बनाना बताएंगे, जिससे आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं और इसे रोजाना चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा हमेशा यंग नजर आएगी।
इसे जरूर पढ़ें: ये 3 नीम फेस पैक आपकी स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को करेंगे दूर
उबटन की सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच बेसन
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 2 बड़चे चम्मच दूध
इसे जरूर पढ़ें: जीरे से बना फेस स्क्रब आपके चेहरे पर ले आएगा Instant Glow
उबटन बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें ये सारी सामग्री डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसे मसाल करते हुए चेहरे पर लगाएं। कुछ देर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में इसे रगड़ते हुए छुड़ा लें। ध्यान रखने कि चेहरे पर यदि पिंपल हैं तो उस स्थान को बचा कर यह उबटन लगाएं। यदि आप रोज यह उबटन चेहरे पर लगाती हैं तो इससे आपके चेहरे पर यदि कोई दाग धब्बे हैं तो यह वह छूमंतर हो जाएंगे। वहीं आपकी त्वचा में कसाव आएगा। यदि आपको ब्लैकहेड्स या फिर एकने की प्रॉब्लम है तो वह भी इस उबटन को यूज करके दूर हो जाएगी। केसर और दूध के इस फेसपैक से चेहरे पर आएगी अनोखी चमक
इस उबटनी की खास बात यह है कि आपकी स्किन टाइप कोई भी हो मगर, इस उबटन को आप यूज कर सकती हैं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। इसके साथ ही इस उबटन को लगाने से यदि आपकी त्वचा पर कोई इनफैक्शन है तो वह भी दूर हो जाएगा क्योंकि इस उबटन में हल्दी मिली है। हल्दी एंटीसेप्टिक होती है(यहां से खरीदें अच्छी और सस्ती हल्दी )। वहीं दूध आपकी त्वचा को बहुत अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करेगा। इस उबटन से आपकी त्वचा में कसाव और ग्लो दोनों ही आएगा। आप की उम्र बेशक 40 हो या इससे ज्यादा मगर, इस उबटन के प्रयोग से आप अपनी उम्र से 5 वर्ष कम नजर आएंगी। ये 5 घरेलू उपचार दूर करेंगे आपके माथे की झुर्रियां
अच्छी बात तो यह है कि आप इस उबटन को रोज लगा सकती हैं। इस उबटन को हर मौसम में लगाया जा सकता है। अगर आप इस उबटन में थोड़ा गुलाब जल और केसर का पानी डालती हैं यह तो यह और भी लाभकारी हो जाएगा। अगर आपके चेहरे पर बाल है तो इस उबटन को लगाने से और रगड़ कर निकालने से आपके चेहरे पर बाल भी कम हो जाएंगे। ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये 5 आयुर्वेदिक फेस पैक
तो फिर देर किस बात की। यदि आप उम्र के 40वें पड़ाव पर हैं और आपको मन ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह खूबसूरत दिखने है तो आप रोज घर पर आसानी से बन जाने वालें इस उबटन को जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी और आप हमेशा जवां नजर आएंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।