Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Underarm Odour Remedies: गर्मी में अंडरआर्म्स में पसीने की बदबू से हैं परेशान? इन 4 होम रेमेडीज से पाएं राहत

क्या आप ज्यादा पसीने की बदबू से परेशान हैं? क्या आप इससे बचने के लिए महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करती हैं? क्या आपकी लाख कोशिशों के बाद भी अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आती है? अगर हां, तो हम आपको यहां कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-09, 13:08 IST
image

जब हमें ज्यादा पसीना आता है, तो पसीने में मौजूद नमक और पानी हमारी त्वचा पर पहले से मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिक्स होकर पसीने की बदबू पैदा करते हैं। कई बार हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी पसीने का कारण बन जाती हैं और आपको ज्यादा पसीने और इसकी बदबू से सभी के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ऐसे तो यह किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोग दूसरों की तुलना में शरीर बदबू के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जो अंडरआर्म्स की बदबू से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो आपको कुछ आसान घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। आइए जानें कुछ आसान होम रेमेडीज के बारे में जो पसीने की बदबू से राहत दिला सकती हैं।

ग्रीन टी का करें इस्तेमाल

ग्रीन टी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करने और पसीना कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप ग्रीन टी के 2 बैग्स गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें। फिर टी बैग्स को पानी से निकालकर ठंडा कर लें। इन टी बैग्स को थोई देर खाली कप में डालकर रख दें जिससे इसका एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाए। अब ग्रीन टी बैग्स को अंडरआर्म में दोनों तरफ दबाकर रख लें। आप इसे 5 मिनट के लिए अंदरआर्म्स में रखें। इन हैक को आप नियमित रूप से भी कर सकती हैं। इससे अंडरआर्म्स की स्मेल काफी कम हो जाएगी और जल्द ही इस समस्या से राहत मिल सकती है।

lemon apply undeearms

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है जो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। अगर आपकी अंडरआर्म्स से ज्यादा स्मेल आती है तो आप एक नींबू का रास निचोड़कर एक स्प्रे बोतल में डालें और उसमें पानी डालें। दोनों चीजों को आपस में मिलाकर स्प्रे तैयार करें और इस स्प्रे को अंडरआर्म्स में डालें। इसे अच्छी तरह से सूखने दें और अंडरआर्म्स को थोड़ी देर के लिए खुला रहने दें। इससे धीरे-धीरे आपके अंडरआर्म्स से आने वाली स्मेल दूर होने लगती है।

यह भी पढ़ें- बगल की बदबू और पसीने को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा त्वचा के लिए काफी लाभदायक माना जाता है और ये अंडरआर्म्स की स्मेल दूर करने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपनी अंडरआर्म्स में लगाकर इसे सूखने दें। इसे सूखने के बाद अच्छी तरह से पानी से धो लें। वैसे तो बेकिंग सोडा के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं, लेकिन आप इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

haldi for underarms smell

हल्दी का करें इस्तेमाल

हल्दी पसीने के साथ प्रतिक्रिया करने वाले और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है। जब आप इसका इस्तेमाल त्वचा में करती हैं तो इसे स्मेल वाले अंडरआर्म्स में लगाना चाहिए। इसके लिए आप हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाएं। हल्दी को 10 मिनट के लिए स्किन पर लगाए रखें और ध्यान दें कि इसके इस्तेमाल के बाद आप हल्के रंगों के कपड़े न पहनें। जब आप हल्दी का इस्तेमाल 1 महीने तक करेंगी तो
पसीने के स्मेल आनी काफी हद तक कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पसीना ज्यादा आता है ? हो सकती हैं ये दिक्कतें

अगर आपकी अंडरआर्म्स से भी ज्यादा स्मेल आती है, तो आप यहां बताए उपाय आजमा सकती हैं। ये सभी सामग्रियां पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, लेकिन इनके स्किन पर इस्तेमाल से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।