DIY Face Masks for Acne: बिना केमिकल के चमकेगा चेहरा, 2 चीजों से बना यह फेस मास्क सस्ते में करेगा एक्ने मार्क्स को दूर

एक्ने और उसके जिद्दी निशान...उफ्फ...हम लड़कियां इनसे कितना परेशान हैं, ये बस हम ही समझ सकते हैं। एक्ने की वजह से होने वाला दर्द बहुत परेशान करता है और ठीक होने के बाद भी एक्ने चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। इनके धब्बों को दूर करने के लिए लड़कियां अक्सर मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स की मदद लेती हैं, लेकिन इनसे असल में चेहरे को और नुकसान पहुंचता है। ऐसे में नेचुरल और घरेलू उपायों को इस्तेमाल करने में ही असली समझदाकरी है। अगर आप बिना नुकसान के एक्ने के जिद्दी दाग-धब्बों को दूर करना चाहती हैं, तो इस सस्ते और होममेड फेस मास्क की मदद ले सकती हैं। हल्दी और शहद से बना ये DIY फेस मास्क बहुत फायदेमंद है और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
हल्दी और शहद से बनाएं असरदार फेस मास्क
- आधा चम्मच हल्दी लें।
- इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।
- अब इसमें 2-3 बूंद गुलाबजल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
- खासकर जहां एक्ने के निशान हों, वहां इसे अच्छे से लगाएं।
यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार
हल्दी और शहद का फेस मास्क कैसे लगाएं?
- इस फेस मास्क को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।
हल्दी और शहद से बनने वाले फेस मास्क के फायदे
- हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
- इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।
- इससे पिंपल्स के निशान कम होते हैं और स्किन की सूजन भी कम होती है।
- शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
- ये बैक्टीरिया को भी दूर करता है।
- इससे स्किन साफ होती है।
- एक्ने के निशान कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना केमिकल और बिना खर्च, ये सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा दूर करेगा एक्ने
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस सस्ते फेस पैक से आप आसानी से एक्ने को कम कर पाएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।