Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Dark Spots Solution At Home: चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से आप भी हैं परेशान? घर पर आजमाएं ये 1 असरदार नुस्खा और पाएं निखरी त्वचा

Dark Spots Solution At Home: आप भी चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय से आप आसानी से डार्क स्पॉट्स को भी कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-08, 15:40 IST
image

चेहरे पर होने वाले डार्क स्पॉट कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी इन डार्क स्पॉट्स की वजह से काफी परेशान रहती हैं और अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है और ना ही परेशान होने की जरूरत है। आप घर पर रहकर एक खास घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय को करने का तरीका बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

डार्क स्पॉट के लिए खास उपाय

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि डार्क स्पॉट्स कई बार अधिकतर महिलाओं के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जो इन डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के क्रीम, फेस वॉश और स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आप एक उपाय आजमाकर डार्क स्पॉट्स को कम कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं इस पेस्ट की। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।
जैसे -

1 - 2026-04-10T124319.137

इस पेस्ट को बनाने के लिए सामग्री

इस पेस्ट को बनाने का तरीका

  • आप आसान तरीके से खास पेस्ट बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा चावल का आटा लें।
  • अब इसमें थोड़ा आलू का रस और टमाटर का रस दोनों मिक्स कर दें।
  • सभी को मिलाने के बाद इसमें फिल्टर वाटर डालकर पेस्ट बना दें।

    2 - 2026-04-10T124315.717

  • अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह खास पेस्ट आपके चेहरे से डार्क स्पॉट कम करने में मदद करेगा।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

यह भी पढ़ें- चावल के आटे से मिलते हैं बालों को ये फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।