Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

रोजाना करेंगी इस एक चीज का इस्तेमाल तो त्वचा में रहेगा कसाव बरकरार

त्वचा की सही तरीके से देखभाल करते रहने से स्किन लम्बे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आएगी। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated:- 2024-01-09, 17:35 IST
raw milk for skin tightening treatment

बढ़ती उम्र और बदलते लाइफस्टाइल के कारण त्वचा में कई तरीके के बदलाव नजर आते हैं। वहीं एक समय के बाद त्वचा ढीली पड़ने लग जाती है, लेकिन सही समय रहते चेहरे की देखभाल करने से त्वचा में कसाव बना रहता है। 

त्वचा की देखभाल करने के लिए न केवल बाहरी प्रोडक्ट्स, बल्कि इसके लिए आप घरेलु चीजों की सहायता भी ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन चीजों को रोजाना चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा में कसाव बना रहता है। साथ ही बताएंगे इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे- 

त्वचा में कसाव को बरकरार रखने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

raw milk benefits

  • शहद 
  • कच्चा दूध

कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • यह त्वचा को नमी देने का काम भी करता है जिसके कारण त्वचा मॉइस्चराइज नजर आती है।
  • ढीली पड़ी त्वचा में कसाव को बनाने में सहायता करता है।

शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे 

  • पोर्स की सफाई करने से लेकर स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है। 
  • यह स्किन टेक्सचर को सुधारने के काम भी आता है।

इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

त्वचा में कसाव को बरकरार रखने के लिए क्या करें?

skin treatment using raw milk

  • त्वचा में कसाव बरकरार रखने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध के साथ 2 चम्मच शहद की मिलाएं। 
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे की त्वचा पर लगा लें। 
  • इस फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • ध्यान रहें कि आप इस फेस पैक को आंखों से दूर रखें।
  • इसके बाद साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • इस तरह आप शहद के आलावा भी केवल कच्चा दूध रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में ढीली त्वचा में कसाव महसूस होने लगेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको त्वचा में कसाव को बरकरार रखने का आसान तरीका और फायदे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।