Skin Care Tips:धूप से काली पड़ गई है त्वचा? किचन की इन 7 चीजों से दूर करें चेहरे की टैनिंग और पाएं निखरी स्किन

अक्सर आपने देखा होगा कि अच्छी सनस्क्रीन लगाने के बाद भी त्वचा काली पड़ रही है, शरीर के कई हिस्सों में दाग-धब्बे हो रहे हैं, जिसे हम टैनिंग कहते हैं। कई बार ये इतनी बढ़ जाती है कि लंबे समय तक जाने का नाम ही नहीं लेती। बाजार के कई तरह के उपाय अपनाने के बाद भी चेहरा साफ नहीं लगता। ऐसे में आपकी किचन में मौजूद कुछ घरेलू चीजें आपके बड़े काम आ सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट डाक्टर ब्लासम कोचर बता रही हैं टैनिंग दूर करने के उपाय।
कालापन और रैशेज होना
तेज धूप से त्वचा की रंगत उड़ जाती है, चेहरे पर कालापन और दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। कई बार त्वचा में रैशेज भी हो जाते हैं, सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि गर्दन, हाथ और पैर भी टैनिंग के चपेट में आ जाते हैं। सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने से मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है,जिसकी वजह से त्वचा का रंग बदलने लगता है। मेलेनिन सूरज की तेज किरणों से त्वचा को बचाता है।
बादाम तेल और सिरके का मिश्रण
टैनिंग से बचाव के लिए बादाम तेल और माल्ट विनेगर (सिरका) बराबर मात्रा में मिलाएं। बादाम का तेल विटामिन इ से भरपूर है,इससे त्वचा में नमी आती है। वहीं, माल्ट विनेगर त्वचा का पीएच संतुलित करता है। इसे नहाने से एक घंटे पहले लगाएं और फिर सामान्य पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा टैन-फ्री, मुलायम और दमकती बनी रहती है।
दूध, बेसन और हल्दी का पैक
कच्चे दूध में एक चम्मच बेसन मिलाकर लगाने से चेहरे और शरीर की टैनिंग दूर होती है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो मृत कोशिकाओं को हटाता है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करने और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। हल्दी एंटीआक्सीडेंट है, जो शरीर की गंदगी निकालकर चेहरा साफ करता है।
नींबू और शहद का पैक
नींबू के खट्टेपन की वजह से शरीर की टैनिंग खत्म होती है, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 2 बड़े चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें, टैन वाले क्षेत्र पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। शहद से पूरे शरीर को माइस्चराइज मिलता है और स्किन साफ्ट होती है।
यह भी पढ़ें- Summer Skin Care: लू से झुलस गई है त्वचा, दही में इस तेल की 5 बूंद मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा
खीरे का रस लगाएं
खीरे की स्लाइस टैनिंग वाली जगहों पर लगाकर रखें और फिर धो लें, आप चाहें तो खीरे का रस निकालकर उसे एलोवेरा के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं, यह ब्लीचिंग का काम करता है।
आलू का रस
आलू को घिसकर उसका रस निकालें और फिर टैन वाली जगहों पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। आलू में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा माइस्चराइज़ होती है।
दही और ओट्स
ओट्स को पीसकर दही के साथ मिलाकर चेहरे, गर्दन या फिर पूरे शरीर की मसाज करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। दही जितना खट्टा होगा उतना ही फायदेमंद है। दही में विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। दही में बेसन और गुलाब जल मिलाकर भी पूरे शरीर में उबटन की तरह लगा सकते हैं।
चावल का आटा और छाछ
चावल का आटा और छाछ मिलाकर लगाने से टैनिंग हटती है। चावल का आटा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएट के रूप में काम करता है, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है, जबकि छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का और चमकदार बनाता है।
यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंनिग से छुटकारा ये सस्ता स्क्रब
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह से और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।