Monsoon Skin Care: मानसून में बनी रहेगी चेहरे की सुंदरता अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो

मौसम कोई भी हो स्किन केयर करना काफी जरुरी हैं। अगर आप स्किन केयर नहीं करती हैं तो स्किन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती हैं साथ ही स्किन का सुंदरता भी कम हो जाती हैं। ऐसे में जरुरी है स्किन की अच्छी तरह से केयर करना और ये बात बारिश के मौसम में भी लागू होती हैं। दरअसल, मानसून सीजन में महिलाएं स्किन केयर नहीं करती हैं और ये ही वजह है कि स्किन का ग्लो कम हो जाता है और स्किन से जुड़ी समस्या भी पैदा हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बारिश के सीजन में आप स्किन की केयर करने के लिए फॉलो कर सकती हैं। वहीं इन टिप्स को आप आपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

कई महिलाएं ये सोचती हैं कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ समर सीजन में कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं। मानसून सीजन में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में भी सूरज की रोशनी से स्किन को नुकसान हो सकता हैं और स्किन को बचाने के लिए इस मौसम में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। वहीं इस मौसम में आप वॉटर रेजिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं साथ ही आप जेल बेस्ड सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं ।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए लगाएं ये इंग्रीडिएंट, जानें इसके फायदे
सही मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

इस मौसम में जहां सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए तो वहीं इस मौसम में मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौसम में प्रदूषण की वजह से स्किन को नुकसान हो सकता है क्योंकि इस मौसम में स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और इस वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है। वहीं स्किन को इस नुकसान से बचाने के लिए सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। वहीं इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मानसून सीजन में आप अगर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो आप मेकअप को सही तरीके से साफ करें।
- चेहरे को मॉइस्चराइजर करने के लिए हैवी क्रीम न चुनकर इस मौसम में आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बारिश के मौसम में चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए को फेसवॉश का इस्तेमाल करें ताकि स्किन से जुड़ी समस्या पैदा न हो।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करना चाहिए
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।