Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मसाज के बाद इन टिप्स की मदद से करें त्वचा की देखभाल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अगर आप चेहरे की मसाज करती हैं तो अप इन टिप्स को फॉलो करें ताकि स्किन का ग्लो बना रहे।
Updated:- 2024-09-21, 18:46 IST
image

 ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई सारे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं और इस स्किन केयर रूटीन में मसाज भी है। स्किन की मसाज करने से जहां चेहरे पर ग्लो आता हैं तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम पैदा होती है। लेकिन, अगर आप स्किन की मसाज करने के बाद त्वचा की देखभाल करती हैं तो आपकी स्किन का ग्लो बना रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आप मसाज करने के बाद इन्हें फॉलो कर सकती हैं।

क्लींजर की मदद से करें स्किन को साफ

face wash care tips

चेहरे की मसाज करने के बाद स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से स्किन से जुड़ी समस्या नहीं होगी और स्किन का ग्लो भी बना रहेगा।  वहीं
मसाज के बाद चेहरे  को साफ करने के लिए आप क्लींजर की मदद ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो जरूर पिएं यह ग्रीन जूस

टोनर का करें इस्तेमाल

स्किन को मसाज करने के बाद तो टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे के पोर्स को बंद हो जाते हैं और स्किन का ग्लो बना रहता है। वहीं स्किन के लिए किस तरह का टोनर का बेस्ट रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद लें।

सीरम का करें इस्तेमाल

चेहरे की मसाज करने के बाद आप सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम का इस्तेमाल करने के लिए जहां चेहरे का ग्लो बना रहेगा साथ ही दाग-धब्बों की समस्या भी कम होगी।

मसाज करने के बाद जरूर करें ये काम

face pack for skin tightening

चेहर की मसाज रात के समय करें और इसके बाद नाइट क्रीम या फिर मॉइस्चराइजर  का इस्तेमाल करें। अगर मसाज करने के बाद इट क्रीम या फिर  मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं तो स्किन का ग्लो बना रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

रोजाना चेहरे को अच्छी तरह साफ करें ।
पैच टेस्ट जरूर करें ताकि स्किन को नुकसान न हो।
किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें ।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश

अगर आपको यह टिप्स पसंद आए तो, इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।