Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

Dry Skin Care : त्वचा की ड्राईनेस होगी कम अगर फेस वॉश से पहले शहद का करेंगी इस्तेमाल

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से त्वचा के  ड्राईनेस को किस तरह कम करें ऐसे उच्च उपाय बताए हैं जो आप घर पर ही कर सकती हैं।
Updated:- 2024-08-21, 19:07 IST
honey benefit to skin dryness

 स्किन की सही तरह से केयर नहीं करने की वजह से जहां स्किन से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है। तो वहीं बदलते मौसम में भी ऐसी कई समस्यामहिलाओं से सुनने को मिलती हैं। वहीं इनमें से सभी बड़ी समस्या ड्राईनेस की है और त्वचा के ड्राई होने की वजह से स्किन का ग्लो कम हो जाता है। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाया इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट  रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने बताया कि ये समस्या शहद की मदद से कम हो सकती है। वहीं एक्सपर्ट ने ये भी किस तरह से त्वचा की ड्राईनेस को कम करने के शहद का इस्तेमाल करें।

त्वचा के लिए फायदेमंद है शहद

honey for skin care

शहद में कई सारे गुणों से भरपूर है इसमें औषधि गुण होते हैं साथ ही विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स समेत कई दूसरे इंग्रीडिएंट्स होते हैं। ये सभी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद है और शहद की मदद से त्वचा की ड्राईनेस की समस्या भी कम हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Long Hair: इस 1 तेल से लंबे घने होंगे बाल, हफ्ते में 3 बार चंपी से दिखेगा कमाल

शहद और नींबू के रस का करें इस्तेमाल

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में शहद लें
  • इसमें  नींबू का रस मिलाएं
  • इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद फेस वॉश की मदद से चेहरे को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

शहद और चावल के पानी का करें इस्तेमाल

honey skin care ideas

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 2 बड़े चम्मच चावल के पानी

इस तरह करें इस्तेमाल

  • थोड़े से चावल रात को भिगो लें
  • चावल के पानी में शहद मिलाएं
  • दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं
  • इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद फेस वॉश की मदद से चेहरे को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

इसे जरूर पढ़ें- Acne Skin Care Tips : पिंपल्स को कम करने में मददगार है ये DIY क्रीम, इस तरह करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।