Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर 5 मिनट में लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन

Latest Mehndi Designs for Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर जल्दी मेंहदी लगानी है, तो आप इस आर्टिकल में दिए गए मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इन डिजाइन को लगवाने में खर्च भी कम से कम आएगा। 

 
Beautiful Rakshabandhan Mehendi Designs
Beautiful Rakshabandhan Mehendi Designs

Latest Mehndi Designs 2023: मेंहदी (Mehndi) भारतीय त्यौहारों का अहम हिस्सा है। सावन हो या रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) महिलाएं हाथों पर मेंहदी जरूर लगाती हैं। जल्द ही राखी आने वाली है। ऐसे में अगर आप कम से कम समय और खर्च में बढ़िया मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs) लगवाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लें।

रक्षाबंधन के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन (Easy Mehndi Design for Raksha Bandhan)

Easy Mehndi Design

रक्षाबंधन पर बेल मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको ज्यादा समय और खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस डिजाइन के बाद आपको बस हाथ से लेकर उंगली तक डिजाइन बनाकर उसे पत्तों और फूलों का डिजाइन बनाकर सजाना है। (कुर्ती के ये सिंपल डिजाइंस लगेंगे खूबसूरत)

राखी के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Rakhi Mehndi Design 2023)

Rakhi Mehndi Design

ब्रेसलेट डिजाइन की मेहंदी लगाना भी काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी को आप खुद भी लगा सकते हैं। कलाई के पास ब्रेसलेट बनाएं और उंगलियों पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर हाथ को खास लुक दें।

आसान मेहंदी डिजाइन राखी स्पेशल (Rakhi Special Mehndi Design)

Special Mehndi Design

आसान मेहंदी लगाने के लिए आप जाल वाला मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन आसानी से लग जाता है। आपको बस हाथो पर जाल बनाकर एक बॉक्स में डॉट लगानी है और दूसरे में नहीं। जाल के साथ-साथ आप कॉर्नर में फूल या छोटी-छोटी बेल भी बना सकते हैं।

मेहंदी से लगाएं फूल वाला डिजाइन (Flower Mehndi Design for Raksha Bandhan)

Simple Mehndi Design

अगर आपको जल्दी से जल्दी मेहंदी लगानी है, तो आप फूल वाली मेहंदी भी ट्राई करें। इस तरह के डिजाइन के लिए आपको बस हाथ के बीचों-बची फूल बनाना है और उंगलियों को मेहंदी से कवर करना है।

लड़कियों के लिए मेहंदी डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Designs for Girls)

Mehndi Designs for girls

इन सभी डिजाइन के अलावा आप सिंपल बॉक्स वाली मेहंदी भी लगा सकते हैं। इस डिजाइन के लिए आपको बस एक बड़ा बॉक्स बनाकर उसमें छोटे-छोटे बॉक्स बनाने हैं।

इसे भी पढ़ेंःRaksha Bandhan Wishes In Hindi: भाई-बहन रहते हैं दूर तो इन खूबसूरत मैसेज से दीजिए रक्षाबंधन की बधाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi, Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP