हर दुल्हन के लिए शादी बेहद खास होता है। हल्दी से लेकर मेहंदी और मेकअप तक होनी वाली दुल्हन हर एक चीज अपने स्पेशल दिन के लिए खास चाहती है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए आज हम मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन कलेक्शन लाए हैं। दुल्हन के हाथों में भरा हुआ और बारीक डिजाइन बेहद प्यारे लगते हैं। इंटरनेट में आपको ब्राइड के लिए कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन आपको अलग-अलग एक्सप्लोर करना होगा इसलिए हम आपके लिए एक ही जगह मेहंदी डिजाइन के कलेक्शन लाए हैं।
ये मेहंदी डिजाइन बनाने में भी सिंपल है और दुल्हन के हाथों में जचेंगी भी बहुत। आजकल लोग ज्यादा भरे हुए मेहंदी लगवाना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। लंबी और गोरी हाथों में ये डिजाइन बहुत प्यारी लगेगी।
ब्राइड और ब्राइड्समेड दोनों ही इस डिजाइन को लगा सकते रहैं। उंगलियों में बारीक डिजाइन के साथ-साथ कलाई पर बने ये डिजाइन बनाने में भी आसान है, साथ ही रचने के बाद भी खूब जचेंगी। इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: Square Mehndi Design: हथेलियों पर खूब जचेंगी ये स्क्वायर मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें तस्वीरें
कलाई, हाथ के बैक साइड और उंगलियों में लगे ये खूबसूरत डिजाइन आपके हाथों की शोभा को बढ़ाएगी। हैवी और बारीक होने के साथ-साथ ये मेहंदी डिजाइन हाथों की बैक साइड के लिए परफेक्ट है। चौड़ी और भरी हुई हथेली में मेहंदी की यह डिजाइन खूब जचेंगी।
हाथों में सिंपल और बारीक मेहंदी के ये डिजाइन खूब जचेंगे। आजकल बारीक और सिंपल मेहंदी डिजाइन बहुत ट्रेंड कर रहा है। ये डिजाइन ब्राइड मेड्स और वर्किंग वुमन दोनों के लिए बेस्ट है। बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और हाथों में भी खूब जचेंगी।
हाथों की बैक साइड में मेहंदी की ये डिजाइन बहुत प्यारी और खूबसूरत लगने वाली है। बैक साइड में लगी मेहंदी हथेली के मुकाबले ज्यादा देखी जाती है, इसलिए आप इस डिजाइन को बैक हैंड के लिए पिक कर सकती हैं। ये ज्यादा हैवी भी नहीं है और मिनिमल लुक के साथ हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
इसे भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs: चौड़ी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।