Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

Simple Mehndi Designs: चौड़ी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइन

हथेली के साथ-साथ उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको मेहंदी के डिजाइन को फिंगर शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए।
Updated:- 2023-12-13, 12:01 IST
mehndi designs for broad fingers

हाथों और पैरों पर अक्सर हम किसी न किसी शुभ घड़ी पर मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको हथेली का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, ठीक इसी तरह उंगलियों पर मेहंदी से डिजाइन बनाने से पहले आपको फिंगर की शेप के अनुसार ही पैटर्न बनाना चाहिए।

ज्यादातर हाथों की चौड़ी उंगलियां होने पर हम मेहंदी के डिजाइन को नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए देखते हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइंस जो खासकर आपके हाथों की चौड़ी उंगलियों के लिए बेस्ट रहेगा।

बैक हैण्ड के लिए मेहंदी डिजाइन 

mehndi for back hand

चिन अगर आप मॉडर्न और मिनिमल लुक में मेहंदी को केवल बैक हैण्ड पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए डार्क कलर वाली मेहंदी को चुनें और टूथपिक की सहायता लेकर डिजाइन बनाएं। 

केरी मेहंदी डिजाइन 

keri mehndi for fingers

सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है केरी मेहंदी के डिजाइन। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिजाइन मॉडर्न न होकर भी नए जैसा ही नजर आता है। वहीं केरी के साथ आप चाहे केरी के डिजाइन में कस्टमाइज करके केरी के साथ पीकॉक के डिजाइन को भी बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें:  लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइन 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

arabic mehndi for fingers

आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आप कलाई पर ब्रेसलेट के डिजाइन को बनाकर उंगलियों के लिए इस तरह के अरेबिक स्टाइल की मेहंदी के पैटर्न बना सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।

लाइन मेहंदी डिजाइन 

line mehndi design

लाइन के साथ आप कई अन्य आसान से पैटर्न हॉरिजॉन्टल में हाथों की उंगलियों पर लगा सकती हैं। वहीं अगर आप भरे हाथों की मेहंदी लगावाना चाहते हैं तो हथेली पर भी मिलता-जुलता कोई डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप आउटलाइन बनाने के लिए गाड़े रंग वाली मेहंदी के डिजाइन को चुन सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें: Quick Mehndi Designs: हाथों से लेकर पैरों तक के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

जालीदार मेहंदी डिजाइन 

jaalidaar mehndi design

चौड़ी उंगलियों पर आप जाली के बारीक-बारीक डिजाइन बनाकर आउटलाइन और बॉर्डर के लिए डार्क कलर की मेहंदी की सहायता ले सकते हैं। बता दें कि इस तरह के जाल के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकते हैं और जाल के बीच की गैप बना सकते हैं। 

 

 

अगर आपको चौड़ी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।