Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Open Pores Home Remedy: चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान? आजमाएं ये एक घरेलू नुस्खा

Open Pores Home Remedy: ओपन पोर्स एक बड़ी समस्या है, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अब आपको त्वचा सम्बंधित समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं।   
Updated:- 2026-06-03, 17:39 IST
image

चेहरे पर होने वाले ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन ओपन पोर्स की वजह से परेशान रहती हैं और इन्हें कम करने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब आप सस्ते में अपने घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर ओपन पोर्स की समस्या को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।

ओपन पोर्स कम करने के लिए खास उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि ओपन पोर्स होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ओपन पोर्स कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। साथ ही ओपन कोर्स की वजह से चेहरा फीका दिखने लगता है। 

1 - 2026-06-03T125700.670

बेसन से बनाएं खास फेस पैक

अगर आप भी इन ओपन पोर्स को कम करना चाहती हैं और चेहरे को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर आप एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एक खास फेस पैक की, जिसकी मदद से आप चेहरे पर हो रहे ओपन पोर्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय को आजमाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • बेसन
  • मुल्तानी मिट्टी पाउडर
  • टमाटर का प्लप
  • निम्बू का रस

यह भी पढ़ें- Ayurvedic Paste for Skin: घर पर ऐसे तैयार करें ये समर स्पेशल आयुर्वेदिक फेस पैक, तपती गर्मी में चेहरे को मिलेगी ठंडक

फेस पैक बनाने का तरीका -

  • फेस पैक बनाने के लिए एक साफ कांच की कटोरी लें।
  • इसमें 1 चम्मच बेसन और बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा ताजा टमाटर का पल्प और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

    2 - 2026-06-03T125659.072

  • अब आपका खास पेस्ट बनकर तैयार है।
  • इस पैक को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  • अब इस पेस्ट को ब्रश या उंगलियों की मदद से आप इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें।
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- DIY Fruit Face Pack: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ताजे फलों से फेस पैक, त्वचा दिखेगी जवान और चमकदार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।