herzindagi
image

मोटे और घने नजर आ सकते हैं बाल, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

बाल जब झड़ने लगते हैं, तो हमारी चोटी पतली नजर आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपके बाल मोटे और घने नजर आएंगे। साथ ही आपको केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-13, 23:04 IST

बाल लंबे और घने नजर आएं इसके लिए जरूरी है कि हम सभी प्रोडक्ट और चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही स्कैल्प नरिश होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करें। इससे आपको केमिकल प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही आपके पैसे भी बढ़ जाएंगे। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं किस तरह की चीजों का इस्तेमाल आप बालों में कर सकती हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं तेल

अगर आपको लगता है कि बाल झड़ने शुरू हो गए हैं, तो ऐसे में आप घर पर तेल बनाएं। ये तेल घर की चीजों से बना है। इसलिए यह बालों में किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं करेगा। बल्कि आपके बालों की ग्रोथ को अच्छा करेगा।

Hair oil tips

किस तरह बनाएं बालों के लिए तेल

  • नारियल तेल - 2 से 4 चम्मच, मेथी दाना- 1 चम्मच, लौंग- 4 से 5 और कलौंजी- 1 चम्मच कटोरी में डालें और इसे अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसे छानकर एक जार में स्टोर करें।
  • फिर इसे अपने बालों में लगाकर स्कैल्प की मसाज करें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही आपके बालों में नमी बनी रहेगी। इसलिए आपको ट्राई करना जरूरी है।

घर पर बनाएं होममेड कंडीशनर

अगर आपको बालों में सॉफ्टनेस ऐड करनी है और बालों को घना बनाना है, तो इसके लिए आप घर पर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप घर पर इसे तैयार कर सकती हैं।

Homemade Conditioner For Hair

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बालों का झड़ना होगा कम! बस नहाते समय बदल लें ये 6 आदतें; लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल

किस तरह बनाएं बालों के लिए कंडीशनर

  • इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है।
  • इसमें विटामिन ई कैप्सूल को मिलाना है।
  • इसके बाद आपको इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करना है।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके बालों में लगना है।
  • फिर इसे 10 मिनट लगाने के बाद बालों को पानी से साफ कर लेना है।
  • इसे लगाने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ जाएगी। साथ ही बालों में शाइन भी ऐड हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गर्म पानी से बाल धोने से हो सकता है नुकसान, जानें कैसे करें सही देखभाल

आपको इन नुस्खों को जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। इस तरह से नुस्खे में किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं होता है। आपको इसके लिए पैच टेस्ट करने की जरूरत है।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।