Arabic Mehndi Design: भारत में महिलाओं का हाथों में मेंहंदी लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि शादीशुदा महिलाओं के लिए मेहंदी सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा है और मेहंदी के बिना किसी भी स्त्री का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसलिए शादी हो या फिर कोई भी त्योहार महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। हालांकि, अब शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी मेहंदी लगाना पसंद करने लगी हैं।
क्योंकि मेहंदी से न सिर्फ महिलाओं के हाथ खूबसूरत लगते हैं बल्कि उनको एकदम परफेक्ट लुक भी मिलता है। इसलिए महिलाएं अपने हाथ से लेकर पैरों पर मेहंदी लगाने के लिए अलग-अलग डिजाइन तलाशती हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से मेहंदी के कई डिजाइन काफी प्रचलन में हैं, लेकिन अगर आप कुछ ट्रेंडी या फिर लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं।
लेकिन अगर आप कुछ ट्रेंडी या फिर लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं तो आप अरेबिक हैंड मेहंदी के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। जी हां, आजकल अरेबिक मेहंदी के डिजाइन काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। अरेबिक मेहंदी के फुल हैंड या फिर हाफ हैंड डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप डिजाइन अपनी ड्रेस या फिर फंक्शन के हिसाब से सेलेक्ट करें। तो आइए जानते हैं कि आपको फुल हैंड के लिए अरेबिक मेहंदी के कौन से डिज़ाइन पसंद आ सकते हैं।
पैस्ले मेहंदी डिजाइन-
डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। क्योंकि अरबी में ये शैली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे आप फुल या फिर हाफ हैंड पर ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, आपको इसमें कई तरह की शैली मिल जाएंगी, लेकिन लोकप्रिय डिजाइन हमेशा एक उंगली की नोक से शुरू होता है और उंगली से हाथ तक तिरछा जाता है। कई शैली में ये डिजाइन हाथ की कलाई तक भी जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- ईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन
इस शैली में आपके मेहंदी के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसमें आप फुल हैंड फ्रंट और बैक के डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। अगर आप कुंवारी लड़की हैं तो आप सिंपल डिजाइन को सेलेक्ट करें। वहीं, अगर आप शादीशुदा महिला हैं, तो आप थोड़े हैवी डिजाइन सेलेक्ट करें।
फ्रीस्टाइल मेहंदी डिजाइन-
आप अरबी में फ्रीस्टाइल डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगी, लेकिन आप फ्लावर डिजाइन में की सिंपल और फ्रीस्टाइल डिजाइन अपना सकती हैं। इसमें आपको सिंपल बेल से लेकर हैवी फ्लावर डिजाइन मिल जाएगा। अगर आप आगे के हाथ के साथ-साथ बैंक पर भी मेहंदी लगा रही हैं, तो आप फ्लावर और पैस्ले शैली को कॉम्बिनेशन फॉलो कर सकती हैं। (केवल 10 मिनट में लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन)
इसके अलावा, आप अरबी और मुगल शैली के जटिल डिजाइन भी अपने हाथ और पैरों को सुंदर बनाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि मुगल शैली में आपको पूरी हथेली और उंगलियों के कई लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन आप पत्तियों के साथ पुष्प पैटर्न को जरूर ट्राई करके देखें।
मंडला और अरबी डिजाइन-
आप इन डिजाइन के अलावा, मंडला और अरबी डिजाइन का कॉम्बो ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि आजकल ये डिजाइन महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं, जिसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है। आप इसमें फूल के साथ मोर डिजाइन भी बना सकती हैं और उंगलियों पर आप सिंपल अरबी शैली की बेल ट्राई कर सकती हैं। (बॉलीवुड सेलेब्स से लें मेहंदी डिजाइन आइडिया)
ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों को एक खूबसूरत लुक देगा बल्कि आपकी ड्रेस में चार-चांद लगा देगा। इसमें आप जाल वाली मेहंदी को भी ट्राई कर सकती हैं। जाल बनाने के लिए आप बारीक शैली अपना सकती हैं। वहीं, अगर आप खुद मेहंदी लगा रही हैं, तो आप सिंपल जाल बना सकती हैं।
Recommended Video
अरबी ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन-
आप अरबी में सिंपल ब्रेसलेट डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों को ब्यूटीफुल बनाएगा बल्कि आपके लुक में यूनीकनेस भी जोड़ेगा। साथ ही, ये एक ऐसा डिजाइन है, जिसे ज्यादातर महिलाएं पसंद करती हैं। इसमें आपको हाथों पर लगाने के लिए कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, आप फूलों से लेकर बेल तक के अलग-अलग ब्रेसलेट पैटर्न को सेलेक्ट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- मेहंदी डिज़ाइन को ढूंढते समय ध्यान रखेंगी 4 टिप्स तो नहीं होगी कोई दिक्कत
आप छोटे-छोटे फ्लावर डिजाइन को भी सेलेक्ट कर सकती हैं। ये यकीनन आपके हाथ में चार-चांद लगाने का काम करेगा। ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन को आप चाहें तो किसी फेस्टिव मौके पर भी लगवा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको अरेबिक मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन पसंद आए होंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Blog Designs)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।