गुलाब जल के साथ इन चीजों को न करें मिक्स हो सकते हैं ये स्किन रिएक्शन

 गुलाब जल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन इसे बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी चीज के साथ मिक्स करके न लगाएं।
Updated:- 2024-02-28, 15:00 IST
side effects of using rose water

स्किन पर हम कई सारी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक चीज का हम जरूर इस्तेमाल करते हैं। गुलाब जल इसे लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है साथ ही स्किन पर एक शाइन आती है। इसमें टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कभी फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन कई बार हम इसका इस्तेमाल ऐसी चीजों के साथ कर लेते हैं जिससे स्किन और ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए आपको कई सारी चीजें हैं जिन्हें लगाने से पहले उनकी जानकारी लेनी चाहिए।

नींबू के साथ न करें गुलाब जल का इस्तेमाल

Rose water for skin

नींबू और गुलाब जल का इस्तेमाल साथ में कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एसिड प्रोपर्टीज ज्यादा होती है जो स्किन पर रेडनेस जैसी समस्या पैदा कर सकती है। वहीं गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से पोर्स को ओपन कर सकती है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए, जिनकी त्वचा रूखी है।

बेकिंग सोडा के साथ न करें इस्तेमाल

Rose water for skin care

गुलाब जल को आप डायरेक्ट स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी बेकिंग सोडा के साथ न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसको लगाने से आपकी स्किन का पीएच स्तर बदल सकता है। जिससे आपकी स्किन रूखी नजर आने लगती है। जिससे जलन और रेडनेस हो जाती है। इसलिए गुलाब जल को इसके साथ कभी मिक्स कर चेहरे पर अप्लाई न करें या उससे पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें। (आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: इन चीजों की मदद से कोहनी का कालापन हो जाएगा कम

फेशियल ऑयल के साथ न लगाएं

अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो आप इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ बिल्कुल भी न करें। वरना आपकी स्किन और ज्यादा ड्राई नजर आएगी। इन दोनों को साथ में लगाने से आपकी स्किन पर मुंहासे जैसी समस्या हो सकती हैं। जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इन्हें साथ में इस्तेमाल न किया जाए। (बालों के लिए केला मास्क)

इसे भी पढ़ें: Skin Care tips: टैनिंग दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इन चीजों के साथ करें इस्तेमाल, जानें तरीका

इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है तभी आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और किसी तरह की समस्या चेहरे पर नजर नहीं आएगी। इसके लिए आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले सकती हैं। 

नोट: एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।