बेबी पाउडर को ड्राई शैम्पू की तरह लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं, जानिए

अगर स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को अब्जॉर्ब करने के लिए बेबी पाउडर को ड्राई शैम्पू की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, लगातार ऐसा करने से आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं। 
Updated:- 2024-08-11, 08:30 IST
Dangers of baby powder in hair

हम लड़कियों की ओवर ऑल लुक में बाल बहुत अधिक मायने रखते हैं। जब भी कहीं जाना होता है तो हम अपने बालों को तरह-तरह से स्टाइल करने की कोशिश करती हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप ग्रीसी व चिपचिपे हों तो आप क्या करेंगी। उस समय एकदम से हेयर वॉश करना संभव नहीं होता है, इसलिए हम ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं, जिससे आप फिर से फ्रेश दिख सकें।

अगर आपके पास ड्राई शैम्पू नहीं है तो आप उसकी जगह बेबी पाउडर का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर बार-बार बेबी पाउडर को बालों में लगाया जाए तो इससे बालों व स्कैल्प को काफी नुकसान हो सकता है। कई बार हम हेयर वॉश करने के आलस में बेबी पाउडर को इस्तेमाल करती चली जाती हैं, जो वास्तव में गलत है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि बेबी पाउडर को बार-बार ड्राई शैम्पू की तरह इस्तेमाल करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-

स्कैल्प में हो सकती है जलन

Baby powder dry shampoo risks

अगर आप बेबी पाउडर को अपनी स्कैल्प में इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्कैल्प में रूखापन और जलन होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बार-बार ऐसा करने से आपको ना केवल स्कैल्प में इचीनेस की शिकायत हो सकती है, बल्कि यह अधिक फ्लेकी भी हो सकती है। खासतौर से, अगर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है तो आपको यह गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।  

बालों का डल नजर आना

जब आप बेबी पाउडर का इस्तेमाल बहुत अधिक करती हैं तो इससे बाल बहुत ज़्यादा प्राकृतिक तेल सोखकर बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। इतना ही नहीं, बेबी पाउडर आपके बालों के टेक्सचर को भी बदल सकता है। ऐसे में आपके बाल अधिक रूखे नजर आ सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम करने में मददगार हैं ये घरेलू नुस्खे, इस तरह करें इस्तेमाल

प्रोडक्ट बिल्डअप की समस्या

baby powder as shampoo

अगर आप स्कैल्प पर बेबी पाउडर का नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं तो इससे प्रोडक्ट बिल्ड-अप हो सकता है। इसससे आपको एक अजीब सा भारीपन व चिपचिपापन महसूस होता है। ऐसे में आपको अपने बालों को अधिक बार धोने की आवश्यकता हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रोडक्ट बिल्डअप के कारण हेयर फॉलिकल्स क्लॉग हो जाते हैं, जिससे स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- 

बालों का सफ़ेद-सफेद दिखना

यह समस्या आमतौर पर उन लड़कियों के साथ अधिक होती है, जिनके बाल अधिक डार्क हैं। जब आप बेबी पाउडर को स्कैल्प पर ड्राई शैम्पू की तरह इस्तेमाल करती हैं, तो यह बालों में एक सफ़ेद अवशेष छोड़ सकता है जिसे पूरी तरह से ब्रश से निकालना मुश्किल हो सकता है। इससे बाल सफेद-सफेद नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे बाल देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं और अधिक डल दिखाई देते हैं। इससे आपके हेयरस्टाइल का भी वह लुक व बाउंस नहीं आता है, जो आप वास्तव में चाहती थीं।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क

यह है एक्सपर्ट की राय

Dangers of baby powder in hair expert advice

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।