herzindagi
shivangi joshi beauty secret homemade besan scrub in hindi

बरसातें सीरियल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की नैचुरली ग्लोइंग स्किन का क्या है राज? जानें

त्वचा की देखभाल करने के लिए नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि घर में मौजूद ये नेचुरल चीजें त्वचा को बाहरी प्रोडक्ट्स से होने वाले स्किन डैमेज से बचाने में मदद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-10, 18:30 IST

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वहीं इसके लिए हम अक्सर सेलिब्रिटीज के इस्तेमाल किए गये प्रोडक्ट्स को देखकर अपने लिए भी वही प्रोडक्ट मंगवा लेते हैं। सेलेब्रिटीज की बात करें तो आजकल वे भी इन बाहरी प्रोडक्ट्स को छोड़कर घरेलू नुस्खो से बनी चीजों से स्किन केयर करना पसंद करते हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी घर में मौजूद बेसन की मदद से चेहरे के लिए स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करती हैं। हाल ही हमारे साथ हुई बातचीत के दौरान इस बात को एक्ट्रेस ने साझा किया। तो आइये जानते हैं कि हम कैसे बेसन से घर पर स्क्रब बना सकते हैं और नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

  • बेसन 
  • कच्चा दूध 
  • शहद 

शहद के फायदे 

  • एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है। 
  • इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  •  यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

कच्चे दूध के फायदे 

  • स्किन में ग्लो लाने के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
  • साथ ही आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
  • स्किन को नमी पहुंचाने में कच्चा दूध बेहद मददगार साबित होता है। 
  • कच्चा दूध नैचुरली चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने में बेहद मदद करता है।

besan on skin

बेसन के फायदे 

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है। 
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें : क्या आप जानती हैं कि फेशियल के बाद चेहरा साबुन से क्यों नहीं धोना चाहिए?

कैसे करें इस्तेमाल?

besan diy by shivangi joshi

  • चमकदार त्वचा पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 4 चम्मच बेसन की डालें।
  • इसके बाद आप इसमें करीब 2 चम्मच शहद की मिलाएं।
  • शहद के बाद आप इसमें 2 से 2 चम्मच कच्चे दूध की मिलाएं।
  • इन तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद चेहरे पर हाथों की उंगलियों की मदद से लगा लें।
  • करीब 10 से 15 मिनट तक इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • इसके बाद आप चेहरे को पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
  • आखिर में आप स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
  • हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
  • लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपका चेहरा साफ और निखरा नजर आने लगेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का बताया गया यह बेसन से बना घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।