Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Shiny Hair आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार-चांद, आज ही ट्राई करके देखें ये घरेलू नुस्‍खे

अगर आप भी अपने बालों को चमकदार और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन घरेलू उपाय को आजमा सकती है। आपको इससे काफी हद तक राहत देखने को मिलेगी।
Updated:- 2025-06-12, 04:22 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में अगर आप भी चमकदार और मजबूत बाल पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे होम रेमेडीज बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने बालों को शाइनी बना सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-06-11T130507.850

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि महिला अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए उपाय करती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को चमकदार और मजबूत बनाना चाहती है, तो आप घर पर रहकर कई घरेलू उपाय कर सकती है। इन उपाय को आप एक हफ्ते में 2 बार आजमा सकती हैं। इससे आपको राहत देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कम उम्र में चेहरे पर आने लगी है झुर्रियां तो घर पर करें ये 3 उपाय, दिख सकता है फायदा

शहद और दही से बनाएं हेयर मास्क

अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए आप एक कंटेनर में तीन बड़े चम्मच दही निकाल लें। इस दही को अच्छी तरह फेंट लें। उसके बाद आप इसमें शहद मिला दे। अब आप इस पेस्ट को अपने बालों पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद आप अपने बालों को धो सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर का करें इस्तेमाल

32

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप अपने बालों को चमकदार बनाना चाहती है, तो आप घर पर रहकर एप्पल साइडर विनेगर और लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर अपने बालों को चमकदार बना सकती हैं, इससे भी आपको काफी राहत देखने को मिलेगी। आप 2 चम्मच सेब के सिरके में 2 चम्मच लैवेंडर ऑयल मिलाकर बालों की मसाज कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Garlic Hair Mask: लहसुन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं घर पर ये खास हेयर मास्क, बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।