Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:19 AM IST

Acne Problem: चेहरे पर नजर नहीं आएंगे मुंहासे, पहले ही ट्राई करें शीबा आकाशदीप का बताया गया ये नुस्खा, जानें फायदे

चेहरे पर मौसम बदलने की वजह से अक्सर स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगती है। किसी के चेहरे पर पिंपल्स नजर आते हैं, तो किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे दिखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते स्किन केयर पर ध्यान दें।
Updated:- 2024-10-15, 19:16 IST
image

चेहरे पर अक्सर बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण दाग-धब्बे और पिंपल्स जैसी समस्या देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम कई बार चेहरे का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम बदलने की वजह से चेहरे पर लगने वाली चीजें भी बदलनी पड़ती है। इसी वजह से कई बार हमारे चेहरे पर एक्ने प्रॉब्लम होने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि एक्ने से जुड़ी प्रॉब्लम न हो तो इसके लिए आप पहले ही टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के इस नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर एक्ने कम नजर आएगा।

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

Face mask

  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • फिटकरी पाउडर- चुटकी भर

एक्ने के लिए फेस मास्क बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेना है।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
  • इसमें आपको चुटकीभर फिटकरी को मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे 10 से 15 मिनट लगाएं।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें। इसे लगाने से आपका चेहरा साफ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Skin care : चावल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा को होंगे ये फायदे, जानें तरीका

मास्क लगाने के फायदे

Glowing skin care (2)

  • इस मास्क में आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • शहद में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं। इससे स्किन क्लीन और हेल्दी रहती है। इसे भी आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप फेस पैक या मास्क के लिए कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Face pack : पिंपल्स के दाग-धब्बों से मिल सकता हैं छुटकारा, इस्तेमाल करें यह ग्रीन-टी फेस पैक

इस मास्क को लगाने से आपकी स्किन टाइट रहेगी। साथ ही, एक्ने प्रॉब्लम भी कम होगी। इसका इस्तेमाल आपको करना चाहिए। लेकिन अगर एक्ने प्रॉब्लम हो गई है, तो इसके लिए सबसे पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।