Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:59 AM IST

DIY Sheet Mask: चेहरे की ड्राईनेस को इस आसान तरीके से कर सकती हैं कम, जानें फायदे

 चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप मॉइश्चराइजर क्रीम को लगाएं। इसकी जगह पर आप शीट मास्क को अप्लाई कर सकती हैं। इसे आप घर पर बनाएं और अप्लाई करें।
Updated:- 2024-12-09, 17:10 IST
image

सर्दियों के मौसम में हर किसी के चेहरे पर ड्राईनेस नजर आती है। इसकी वजह से हमारे चेहरे पर रफनेस और व्हाइट लाइनें नजर आती है। ऐसे में हम अक्सर लोशन को अप्लाई करते हैं। लेकिन इसका असर भी कुछ समय के लिए रहता है। इसकी वजह से हमें बार-बार इसे अप्लाई करना पड़ता है। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन की ड्राईनेस कम हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह इसे बनाने के बाद अप्लाई करना है और इसके क्या फायदे हैं।

शीट मास्क के लिए सामग्री

Rice water

  • राइस पेपर- 1
  • राइस वाटर- आधा कप
  • शहद- 1 चम्म्च
  • एलोवेरा जेल - 2 चम्मच

शीट मास्क बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)

  • इसके लिए आपको पूरी रात चावल को भिगोकर रखना है।
  • फिर इसमें से चावल को छान लेना है।
  • अब इसमें शहद को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालें।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें राइस पेपर को डालें और सोख कर लें।

इस तरह करें अप्लाई

Sheet mask for skin care

  • इसके लिए आपको भिगोकर रखे हुए शीट मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे करीब 20 मिनट लगा रहने दें।
  • फिर इसे हटाकर अच्छे से चेहरे की मसाज करें।
  • इसके बाद चेहरे को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। साथ ही, चेहरे की ड्राईनेस को वजर से पार्टी मेकअप खराब नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: विटामिन ई की मदद से बनाएं शीट मास्क और पाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट स्किन

शीट मास्क के फायदे

  • राइस शीट मास्क में एक्सफोलिएशन होता है। इससे चेहरा साफ रहता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर नमी बनी रहेगी।
  • राइस वाटर का इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अमीनो एसिड ज्यादा होता है। इससे चेहरे की रंगत नजर आती है। इसका इस्तेमाल आप टोनर की तरह भी कर सकती हैं।
  • शहद का इस्तेमाल चेहरे पर करने से नमी बनी रहती है। इसे लगाने से चेहरे पर रेडनेस और इरिटेशन होती है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन भी हेल्दी रहेगी। साथ ही, पार्टी के लिए आप अपनी स्किन को रेडी कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल की मदद से शीट मास्क घर पर बनाएं और ग्लोइंग त्‍वचा पाएं 

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।