Shampoo में मिलाएं ये 4 चीजें, झाड़ू जैसे बाल होंगे रेशमी

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं ड्राई और डैमेज हेयर की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को तुरंत रेशमी तो बना देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं। बालों को नेचुरली स्मूथ और हेल्दी बनाने के लिए घरेलू उपाय बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक आसान DIY शैंपू हैक बता रहे हैं, जो आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल चीजों से तैयार होता है और बालों को सिर्फ ऊपर से नहीं, बल्कि जड़ों से पोषण देने में मदद करता है।
इसके बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) जानकारी दे रही हैं। इस खास नुस्खे में चावल, शैंपू, कटा हुआ प्याज, चायपत्ती, नारियल तेल और पानी को मिलाकर उबाला जाता है, जिससे एक पावरफुल और नेचुरल हेयर वॉश तैयार होता है, जो बालों को साफ करने के साथ-साथ मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।

DIY हेयर वॉश कैसे बनाएं?
- एक पैन में पानी लें और इसमें चावल, चायपत्ती और प्याज डालें।
- इसे तब तक अच्छी तरह उबालें, जब तक पानी का रंग बदल न जाए।
- ठंडा होने दें और छान लें।
- इसमें थोड़ा शैंपू और नारियल तेल मिलाएं।
- आपका DIY हेयर वॉश तैयार है।
- इसे नॉर्मल शैंपू की तरह बालों में लगाएं।
- धीरे-धीरे स्कैल्प पर मसाज करें।
- साफ पानी से धोएं।
- अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
DIY हेयर वॉश में मौजूद चीजों के फायदे
- चावल का पानी बालों को स्मूद और शाइनी बनाता है।
- प्याज जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल कम करता है।
- चायपत्ती बालों में नेचुरल चमक लाती है।
- नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है।
DIY हेयर वॉश के फायदे
अगर आप DIY हेयर वॉश को रेगुलर इस्तेमाल करती हैं, तो बालों की ड्राईनेस दूर होने के साथ-साथ कई तरह के फायदे मिलते हैं।
- यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
- हेयर फॉल कम करने में मदद करता है।
- बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है।
- बालों को नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस देता है।
- स्कैल्प को डीप नरिशमेंट देता है।
यह भी पढ़ें- ड्राई शैम्पू के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं दिखेंगे चिपचिपे बाल
सावधानियां
- सेंसिटिव स्कैल्प होने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- हेयर वॉश को आंखों में जाने से बचाएं।
- हर बार फ्रेश बनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
यह भी पढ़ें- Shampoo Hack: शैंपू में मिलाएं बस यह 1 चीज, बाल होंगे रेशमी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
- ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए कौन-सा घरेलू उपाय फायदेमंद है?
- ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए चावल का पानी, प्याज, चायपत्ती और नारियल तेल से बना DIY हेयर वॉश फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को नेचुरल तरीके से स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है।
- DIY हेयर वॉश कैसे बनाएं?
- एक पैन में पानी लेकर इसमें चावल, चायपत्ती और कटा हुआ प्याज डालें। इसे अच्छी तरह उबालें, फिर ठंडा करके छान लें। अब इसमें थोड़ा शैंपू और नारियल तेल मिलाएं। आपका DIY हेयर वॉश तैयार है।
- चावल के पानी से बालों को क्या फायदा मिलता है?
- चावल का पानी बालों को स्मूथ, सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है।
- बालों में प्याज लगाने के क्या फायदे हैं?
- प्याज बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकता है।
- बालों के लिए नारियल तेल कैसे फायदा करता है?
- नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देकर फायदा पहुंचाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।